स्वप्नदोष क्यों होता है | स्वप्नदोष के कारण क्या है ?

Spread the love

क्या आपका सोते समय वीर्य स्खलित हो जाता है और आप परेशान है की आपको कहि कोई गुप्त बीमारी तो नहीं | और आप इस परेशानी को किसी के साथ बता नहीं पा रहे है और आपको सही सलाह की जरुरत है तो आज का हमारा यह वीडियो आपकी स्वप्नदोष से जुडी हर जिज्ञासा को शांत कर देगा | 

फ्रेंड्स स्वप्नदोष एक ऐसी परेशानी है जिसकी वजह से आज के युवा सबसे अधिक परेशान रहते है | जब बच्चे युवावस्था की और बढ़ते है तब स्वप्नदोष की समस्या सामने आती है | जब रात को सपने में बिना आपकी इच्छा के अपने आप आपका वीर्य स्खलित यानि की वीर्य गिर जाता जाता है तो उसे स्वप्नदोष कहते है | अक्सर लोगो को लगता है की स्वप्नदोष केवल लड़को को होता है लेकिन ऐसा नहीं है| एक रिसर्च के अनुसार करीब 40 % महिलाओं को  भी कभी ना कभी स्वप्नदोष जरूर  होता है | जिससे की सोते समय उनकी योनि गीली और चिकनी हो जाती है | 

आइये अब जानते है की किन कारणों से होता है स्वप्नदोष 

स्वप्नदोष होने का पहला कारन है पोर्न या ब्लू फिल्म देखना | आज के समय में जब डाटा बहुत सस्ता है और अधिकांश युवाओं के हाथ में मोबाईल है ऐसे में पोर्न एक्सेस  करना ज्यादा आसान है | इस वजह से मन में अश्लील विचार घूमते रहते है जिसकी वजह से  कामोत्तेजक विचारों की वजह से स्वप्नदोष यानि की नाइट फ़ोल हो जाता है | 

दूसरा कारन है मेंटली प्रेशर | 

कई बार हम इतने अधिक अपने दिमाग पर दबाव चाहे वो काम का हो घर को या और कोई परेशानी हो जिसकी वजह कई बार हमारे सभी अंग शिथिल हो जाते है और उन पर हमारे दिमाग का का नियंत्रण नहीं रहता और ऐसे में रात में नाइट फॉल हो जाता है | 

तीसरा कारन है पेट में कब्ज का होना | 

अगर आपका पेट ठीक ढंग से साफ़ नहीं होता और कब्ज की शिकायत रहती है तो स्वप्नदोष की सम्भवना काफी बढ़ जाती है | इसलिए अधिक तेल मसाले वाला खाना , मैदा और जंकफूड और भारी भोजन के   खाने से पेट में होने वाली कब्ज की समस्या के कारण भी स्वप्नदोष की समस्या सामने आती है | 

चौथा कारन है पार्टनर से दुरी 

वैसे तो स्वप्नदोष की प्रॉब्लम किशोर अवस्था यानि की टीनएज होने पर सामने आती है लेकिन कई बार शादी के बाद भी स्वप्नदोष की समस्या सामने आती है | यह तब होता है जब आप अपने साथी से दूर रहते है या लम्बे समय तक सम्भोग नहीं करने से भी स्वप्नदोष होता है | 

पांचवा कारन है दूध उत्पादों के अधिक सेवन से | 

जो लोग रात को सोते समय गरम दूध पीकर सोते है या मावा मिठाई , घी दूध अधिक खाते  पीते है उन लोगो के सामने भी स्वप्नदोष की समस्या अधिक आती है | 

तो फ्रेंड्स आप जान ही चुके है की किन किन वजहों से स्वप्नदोष की प्रॉब्लम होती है | वैसे तो अधिक चिंता करने के बात नहीं है अगर यह कभी कभार होता है तो यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है | लेकिन अगर यह अधिक बार होने लगे तो इसका इलाज जरुरी है | स्वप्नदोष की समस्या में हम कुछ असरदार नुस्खों की मदद से इसका पूरा इलाज कर सकते है | जिसके बारे में हम आपको अगले वीडियो में बताएंगे | 

तो अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे लाइक करें | अगर कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें | अगर आपको लगता है की इस  जानकारी का लाभ और लोगो को भी मिले तो इस ब्लॉग को अधिक से अधिक शेयर करें |

Leave a Comment