स्वप्नदोष का अचूक ईलाज जान लीजिये

Spread the love

मुलेठी आपके कई तरह के दोषो को ठीक कर सकती है,लेकिन क्या आप जानते है की मुलेठी से  आपकी स्वप्नदोष की प्रॉब्लम हमेशा के लिए ख़त्म हो सकती है | हां लेकिन इसका सही तरीके से यूज़ कैसे किया जाता है ये जानना बेहद जरुरी है | साथ ही इन नुस्खों के साथ ही कुछ परहेज और सावधानियां रखनी भी बेहद जरुरी है जिससे आपकी स्वप्नदोष की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती है | 

स्वप्नदोष वैसे तो एक स्वाभाविक क्रिया है | लेकिन अगर यह अधिक बार होता है तो इसका इलाज करना  जरुरी है | स्वप्नदोष क्या होता है और स्वपनदोष होने के क्या कारन होते है | इसके बारे में हम आपको पहले ही जानकारी दे चुके है |

स्वप्नदोष का उपचार मुलेठी से

तो फ्रेंड्स आइये जानते है उस नुस्खे के बारे में जो स्वप्नदोष की समस्या में बेहद फायदेमंद है | पहले नुस्खे को बनाने के लिए ही जरुरत होगी मुलेठी और शुद्ध देशी घी की | हमें मुलेठी को अच्छी तरह पीस कर छान लेना है | अब 1 चम्मच मुलेठी के चूर्ण को जरुरत के अनुसार 1 चम्मच देशी घी में मिलाकर इसे चाट लेना है | इसके बाद आपको दूध पीना है लेकिन उसमे चीनी की जगह मिश्री मिलाकर और धीरे धीरे यानि की घूंट घूंट करके पीना है | इन नुस्खे का सेवन आप सुबह भोजन करने से 2 घंटे पहले कर सकते है | या रात को भोजन करने के 2 घंटे बाद और सोने से 1 घंटे पहले कर सकते है | इस प्रयोग को अगर आप 2 महीने तक करते है तो आपकी स्वप्नदोष की समस्या पूरी तरह दूर होती है | 

स्वप्नदोष में इसबगोल की भुस्सी और शक्कर का नुस्खा

दूसरा नुस्खा है रात को सोने से पहले 1 चम्मच इसबगोल की भूसी और 2 घमंच शक्कर को थोड़े पानी में गला कर रोजाना सेवन करें | इस नुस्खे का अगर आप एक महीने तक सेवन करते है तो इससे स्वप्नदोष की समस्या में बहुत फायदा मिलता है | 

स्वप्नदोष में शीतलचीनी के फायदे

तीसरे नुस्खे को बनाने के लिए हमे जरुरत होगी शीतलचीनी की ,जिसे की कबाब चीनी भी कहते है | शीतल चीनी का चूर्ण रोजाना सूबह  दोपहर और शाम को 3-3 ग्राम मात्रा में यानि  की आधी छोटी चम्मच ठन्डे पानी के साथ लेना है | दूसरे सप्ताह में दिन में सुबह और शाम यानि की केवल 2 बार सेवन करना है | और तीसरे सप्ताह में दिन में एक बार सुबह या शाम को इसका सेवन करना है | इसके सीन से आपके शरीर में बढ़ी हुई  होती है और स्वप्नदोष की समस्या पूरी तरह दूर होती है | 

लेकिन इन नुस्खों का पूरा फायदा हमे तभी मिल पायेगा जब हम नुस्खों के सेवन के साथ साथ कुछ परहेज और सावधानिया रखे | तो स्वप्नदोष होने पर हमे क्या  क्या  परहेज और सावधानिया का ध्यान रखना  जान लेते है | 

स्वप्नदोष में परहेज और सावधानियां

फ्रेंड्स  सबसे पहले तो अगर आप चाय अधिक पिते है तो उसे बिलकुल बंद कर दे या बहुत ही कम कर दे | इसकी जगह रोजाना सुबह खली पेट लस्सी पिए जिससे आपकी पेट की गर्मी शांत होती है और स्वप्नदोष की समस्या में फायदा होता है | 

  • रोजाना रात को सोने से पहले अपने हाथ पांव मुंह धोकर सोये | और सोने से पहले पेशाब कर के सोये | इसके अलावा रोजाना नहाते समय अपने लिंग को पानी से धोकर साफ़ करें | 
  • रात  को अगर दूध पिते है तो गर्म गरम ना पिए थोड़ा ठंडा होने के बाद ही दूध का सेवन करें | 
  • गुड़, गन्ना, चावल, खटाई,गर्म मसाले, अंडे और शराब को पूरी तरह अवॉयड करें | 
  • और सबसे महत्वपूर्ण पोर्न और अश्लील फिल्में बिलकुल ना देखे | ना ही अश्लील साहित्य पढ़े| | 
  • अगर इन सब बातों का आप ध्यान रखते है तो हमारे बताये  नुस्खों का असर तेजी से होता है और आपकी स्वप्नदोष की समस्या पूरी तरह दूर होती है | 

तो फ्रेंड्स हम उम्मीद करते है की यह लेख आपके जीवन में बेहद फायदेमंद सिद्ध होगा | अगले लेख में हम आपको बताएंगे पुरुषो की सबसे बड़ी परेशानी शिघ्नपतन के बारे में यह शिघ्नपतन क्या है क्यों होता है और इस समस्या में सबसे असरदार और पुराने  जमाने से यूज़ किये जा रहे नुस्खों के बारे में | 

Leave a Comment