आज के आर्टिकल Feenal seeds in hindi में आज हम जानेगें की हमारे स्वास्थ्य के लिए सौंफ के फायदे और नुकसान क्या है |खाना खाने के बाद सौंफ खाना हम भारतीयो के लिए एक आम बात है | सौंफ एक माउथ फ्रेशनर का तो काम करती ही है साथ ही इसका सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है | सौंफ का उपयोग हमारे यहाँ मसालों के रूप में भी किया जाता है | सौंफ के फायदे ( saunf ke fayde in hindi ) हमारे स्वास्थ्य के लिए इसलिए भी अधिक है की इसमें बड़ी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है |
सौंफ के पोषक तत्व | Feenal Seeds Nutrient in Hindi
पोषक तत्व | मात्रा |
कैल्शियम | 4% |
पोटेशियम | 10% |
जिंक | 1% |
मैगनीज | 8% |
विटामिन सी | 17% |
आयरन | 4% |
सेलेनियम | 1% |
मैग्नीशियम | 4% |
थियामिन | 1% |
फास्फोरस | 4% |
फोलेट | 6% |
सौंफ के फायदे
अब जानते है स्वास्थ्य के लिए सौंफ के फायदों के बारे में-
वजन कम करने में
मोटापा एक ऐसी बीमारी है जो अपने साथ और भी कई बीमारियां लेकर आती है | इसलिए समय रहते ही हमें मोटापे को कम कर लेना चाहिए | मोटापे को कम करने में सौंफ को खास लाभकारी बताया गया है | सौंफ में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है | जो की शरीर में अनावश्यक फैट नहीं जमने देता है | साथ ही शरीर में जमी फैट को भी कम करता है |
पाचन अच्छा करने में
सौंफ में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो की हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है | शरीर की पाचन प्रक्रिया सही होने से खाना अच्छे से पचता है | और सुबह आप फ्रेश भी ढंग से हो पाते है | पाचन अच्छा बनाने के लिए आप रात को सोने से पहले सौंफ की चाय बनाकर पी सकती है |
मस्तिष्क के लिए फायदे
मेमोरी बढ़ाने और तनाव को दूर करने में भी सौंफ बहुत लाभकारी होती है | इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन ए, सी और इ पाए जाते है जो की दिमाग के तनाव को कम कर स्मरण शक्ति को बढ़ने में मदद करते है |साथ ही बढ़ती उम्र में होने वाली दिमाग की कोशिकाओं की क्षति को रोकती है जिससे अल्जाइमर जैसी बीमारी से बचाव होता है |
आँखों के लिए सौंफ के फायदे
सौंफ आँखों के लिए बहुत ही लाभदायक है, और इसका उपयोग पुराने समय से किया जाता रहा है | सौंफ में विटामिन ए पाया जाता है जो की आँखों के पोषण के लिए एक जरुरी तत्व है | इसलिए अपने आहार में सौंफ को शामिल करें जो की आपकी आँखों की रौशनी को तेज बनाये रखेगी |
ब्लड प्रेशर कंट्रोल में
सौंफ के बीज का सेवन करने से शरीर का रक्तचाप भी नियंत्रण में रहता है | सौंफ के बीजो में पोटेशियम पाया जाता है जो की हमारे शरीर की की कोशिकाओँ और तरल पदार्थो के लिए एक बहुत ही जरुरी तत्व होता है | सौंफ के बीजो में नाइट्रेट पाया जाता है जो की शरीर के रक्त संचरण के सुचारु रूप से चलने के लिए एक बहुत ही जरुरी तत्व होता है |
त्वचा के लिए
उम्र बढ़ने के साथ त्वचा के सेल्स नस्ट होने लगते है और इसके अलावा प्रदूषण के कारन भी त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है | ऐसे में सौंफ का सेवन बहुत ही लाभदायक रहता है | सौंफ के एंटी बैक्टीरयल एंटी माइक्रोबियल तत्व त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से रक्षा करते है |
कैंसर में
सौंफ में बड़ी मात्रा में शरीर के दूर करने वाले तत्व पाए जाते है, जो की शरीर के इन विषाक्त कणों को दूर कर पेट, त्वचा और स्तन कैंसर को दूर करने में फायदेमंद होते है | सौंफ में बहुत ही गुणकारी कीमो मॉड्युलेटरी प्रभाव वाले गुण पाए जाते है | इन्ही प्रभावकारी गुणों के कारन सौंफ को पुराने समय से ही हमारे भोजन में शामिल किया गया है |
बालों के लिए
आप अपने बालों को मजबूत बनाने के लिए भी सौंफ के पानी का इस्तेमाल कर सकते है | सौंफ के पानी से आप अपने बालो को धो सकते है इससे आपके बालों को पोषण मिलता है | और बालो के स्केल मजबूत होते है | और सौंफ के एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल तत्व बालों को जड़ो से मजबूत बनाते है और डेंड्रफ की समस्या को दूर करते है |
खून साफ़ करने में
सौंफ में अच्छी मात्रा में फाइबर और पोषक तत्व युक्त तेल पाया जाता है जो की शरीर के विषाक्त पदार्थो और गंदगी को दूर करने का काम करता है | जिससे की हमारा रक्त साफ़ होता है | और साफ़ रक्त के संचरण से शरीर स्वस्थ रहता है | इसलिए स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से सौंफ का सेवन करना चाहिए |
अस्थमा में
सौंफ को साइनस में भी लाभकारी माना जाता है | साइनस वह स्थिति होती है जिसमें नाक के आसपास की जगह में सूजन आ जाती है | सौंफ में पाए जाने वाले फायटोनुट्रिएंट तत्व को साइनस की स्थिति को ठीक करने में असरकारी होता है | इसके लिए आप सौंफ की चाय बनाकर पी सकते है |
सौंफ के नुकसान
- अगर आप किसी तरह की दवाइयों का सेवन कर रहे हो तो आपको सौंफ के सेवन से बचना चाहिए |
- सौफ के अधिक सेवन से किसी तरह की एलर्जी भी हो सकती है |
- गर्भावस्था के समय सौंफ के सेवन से बचना चाहिए |
- सौंफ के सेवन से रक्त के थक्के में कमी आती है जिससे की चोट लगने पर अधिक खून बह सकता है|
हम उम्मीद करते है की सौंफ के फायदे ( Feenal seeds in hindi) से सबंधित यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करे | और आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |