सीताफल खाने के फायदे और नुकसान

Spread the love

सीताफल का नाम माता सीता के नाम पर पड़ा है | जब माता सीता भगवान राम के साथ वन घूमने गयी तब भगवान राम ने उन्हें यह फल खिलाया , माता सीता को यह फल बहुत पसंद आया और तबसे इस फल का नाम सीताफल पड़ा | सीताफल के फायदे हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक है |

सीताफल को शरीफा भी कहते है | यह खाने में तो स्वादिस्ट होता ही है | साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है | यह पौधा उन इलाकों में पैदा होता है जहां कम सर्दी पड़ती है | दिखने में सीताफल हल्के हरे रंग का होता है |

लेकिन इसके अंदर का गुदा सफ़ेद, सुगन्धित और स्वादिस्ट होता है | जिसको खाने से कई तरह के रोग दूर होते है | लेकिन इसके बीज विषाक्त होते है , इसलिए इन्हे बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए |  

सीताफल पोस्टिकता से भरपूर होते है , इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, बी 1 और बी 2 होते है | आयुर्वेद के अनुसार सीताफल के खाने से शरीर में पित्त सम्बन्धी समस्यायें दूर होती है | और शरीर में रक्त और मांस में वृद्धि होती है |  सीताफल में विटामिन सी की मात्रा संतरे से भी अधिक होती है | 

खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाता और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है सीताफल 

हमारे शरीर में जरुरी कोलेस्ट्रॉल का निर्माण शरीर में ही होता है | अच्छे कोलेस्ट्रॉल की जरुरत हमारे खून की जितनी ही होती है | लेकिन खराब कोलेस्ट्रॉल हमारी सेहत के लिए बहुत घातक होता है |

खराब कोलेस्ट्रॉल की बड़ी वजह हमारा गलत खानपान और जीवनशैली तो है ही साथ ही विटामिन बी की कमी से भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है | लेकिन सीताफल के खाने से आपको अच्छी मात्रा में विटामिन बी  मिलता है और यह  ख़राब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है | और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है | 

इम्युनिटी बढ़ाता है सीताफल 

सीताफल में विटामिन सी , विटामिन बी के साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेन्ट्री के गुण होते है | जो की शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते है | जो लोग शरीर में हमेशा थकान का अनुभव करते है उन्हें सीताफल का सेवन  करना चाहिए | इसमें मौजूद विटामिन बी से एनर्जी मिलती है, और थकान दूर होती है | 

गर्भावस्था में फायदेमंद है सीताफल 

प्रेग्नेंसी के दौरान सीताफल खाने से लाभ होता है | सीताफल में फोलेट की भरपूर मात्रा होती है , जिसके सेवन से गर्भावस्था के दौरान गर्भपात होने की सम्भावना बहुत कम हो जाती है | फोलेट  तंत्रिका ट्यूब में होने वाले दोषों की सम्भावनाओ को कम करती है |

इसलिए गर्भवती महिलाओ को उन फलों का अधिक सेवन करना चाहिए, जिनमे फोलेट की मात्रा अधिक हो | एवोकैडो भी एक ऐसा फल है जिसमे फोलेट की मात्रा अच्छी होती है | 

गठिया में फायदेमंद है सीताफल 

गठिया की बीमारी ऐसी है जिसकी वजह से चलने फिरने में काफी परेशानी होती है | लेकिन इसके लिए सीताफल का नुस्खा बेहद फायदेमंद है | इसके लिए सीताफल के फल के बजाय काम आएगा उसके पेड़  की छाल और उसके पत्ते |

सीताफल के पेड़ की छाल, पत्ते और जड़ का काढ़ा गठिया में हड्डियों और मांसपेशियों की सूजन को दूर करता है | इस काढ़े की मालिश करने से इसमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर में समाकर जोड़ो में बनने वाले एसिड को कम करता है जिससे गठिया की परेशानी पूरी तरह दूर होती है | 

त्वचा के लिए फायदेमंद है सीताफल 

सीताफल हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है | इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है , जो की फ्री रेडिकल्स को रोककर त्वचा को बूढ़ा होने से बचाते है साथ ही त्वचा में चमक और कोमलता बनाये रखते है |

साथ ही त्वचा में कसाव लाते है जिससे की आपकी स्किन पर झुर्रिया नहीं पड़ती और आप लम्बे समय तक जवान बने रहते है | 

बालों के लिए है लाभकारी सीताफल 

जिस तरह सीताफल हमारी सेहत के लिए लाभकारी होता है उसी तरह सीताफल के बीज हमारे बालों के लिए फायदेमंद होते है | सीताफल के बीजो से निकाला गया तेल बालों में डेंड्रफ , पकते बाल, झड़ते बालों की समस्या को दूर करता है |

साथ ही इससे सर में खुजली की समस्या भी दूर होती है | इसके अलावा इसके लगाने से गंजापन दूर होता है और नए बाल उगने लगते है | 

सीताफल दूर करता है कब्ज 

सीताफल के खाने से आपका डाइजेशन सिस्टम अच्छा होता है | सीताफल में कॉपर और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है , जिससे की आपका डाइजेशन सिस्टम ठीक होता है |

आपके पेट में कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या दूर होती है | इसके गूदे को पानी में मिलकर इसका सेवन कर सकते है | 

सीताफल फायेमंद है एनीमिया में 

सीताफल को एनीमिया यानि की खून की कमी को दूर करने में भी काफी उपयोगी माना जाता है | शरीर में आइरन की कमी के कारन एनीमिया की शिकायत होती है | सीताफल में अच्छी मात्रा में आइरन होता है जो की शरीर की खून की कमी को दूर करता है |

इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को पोषण प्रदान करते है जिससे की ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होता है | और थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी प्रॉब्लम दूर होती है| 

सीतफल फायदेमंद है हार्ट के लिए 

सीताफल हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद होता है , इसमें मौजूद मैग्नीशियम ह्रदय को स्वस्थ बनाये रखता है, और हार्ट की मांसपेशियों को मजबूत बनाये रखता है | साथ ही इसमें मौजूद विटामिन बी , विटामिन बी 6 और फाइबर होमोसिस्टीन को नियंत्रित करने में मदद करते है | जो की एक एमिनो एसिड होता है | इस वजह से हार्ट में स्ट्रोक आने की सम्भावना घट जाती है |  

सीताफल के नुकसान 

सीताफल में अधिक मात्रा में आइरन होता है जिसके कारन स्वास्थ्य को कई तरह की परेशानिया जैसे पेट दर्द, उलटी और मितली जैसी सम्भावनाएं बढ़ जाती है | 

सीताफल में फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है जिसके कारन अपच की शिकायत हो सकती है और उलटी और दस्त जैसी परेशानिया सामने आ सकती है | 

सीताफल शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसके बीज विषैले होते है , इसलिए इसके बीजों को नहीं खाना चाहिए | 

सीताफल के खाने  से कुछ लोगो को एलर्जी की भी शिकायत होती है , इसलिए जिन लोगो को एलर्जी हो उन्हें सीताफल को खाने से परहेज करना चाहिए | 

Leave a Comment