इस लेख में हम आपको सफ़ेद दाग क्यों होते है और इनका सही घरेलू इलाज क्या है इसके बारे में असरदार नुस्खे बताएंगे | क्या सफ़ेद दाग से परेशान है | क्या त्वचा के सफ़ेद दाग की वजह से आप लोगो से मिलने से कतराने लगे है | और क्या ये दाग आपकी शादी में भी रूकावट बन रहे है तो चिंता ना करें |
आपकी त्वचा पर होने वाले सफ़ेद दाग या हलके रंग के दाग को विटिलिगो कहते है | इस बीमारी में हमारी त्वचा के किसी एक हिस्से में जो रंग है या तो वो कम हो जाता है या पूरी तरह खत्म हो जाता है | जिससे की उस त्वचा का हिस्सा या तो पूरी तरह से सफ़ेद दिखने लगता है या उसका कलर थोड़ा हल्का हो जाता है जिससे हमारी स्किन अनइवन दिखने लगती है |
सफ़ेद दाग क्यों होते है ?
अब जानते है की आखिर ऐसा क्यों होता है | हमारे शरीर में मेलेनिन नामक पिग्मेंट पाया जाता है जिससे की हमारी त्वचा को रंग मिलता है | हमारे शरीर में मेलैनोसाइट्स सेल्स होते है जो की मेलेनिन नाम का पिग्मेंट बनाते है| जिससे की हमारी त्वचा को रंग मिलता है | ये सेल्स जितना अधिक मेलेनिन बनाते है हमारी स्किन उतनी डार्क यानि की ब्राउन और ब्लैक होती है | हमारे शरीर में मेलेनिन बनने की वजह यह होती है की यह पिग्मेंट हमारे शरीर में सूर्य से आने वाली अल्ट्रावायलेट किरणों को शरीर में अंदर जाने से रोक देती है | इसलिए जितनी डार्क स्किन होती है वह सूर्य की उल्ट्रावॉयलट किरणों से उतनी अधिक प्रोटेक्टेड होती है |
सफ़ेद दाग की समस्या हमारे इम्यून सिस्टम से जुडी होती है | हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम जब कोई भी बैक्टीरिया, वाइरस और कीटाणु हमारे अंदर प्रवेश करता है तो हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम एंटी बॉडी बनाता है जो की उन कीटाणु, बुरे बैक्टीरया और वायरस को ख़त्म कर देते है | लेकिन कई बार कुछ वाइरस और कीटाणु का बॉडी स्ट्रक्चर ऐसा होता है जो की हमारे शरीर के अच्छे बॉडी ऑर्गन से मेल खाता है | जिससे की हमारा इम्यून सिस्टम उन बुरे वाइरस के साथ साथ हमारे अच्छे ऑर्गन यानि की मेलेनिन बनाने वाले मेलैनोसाइट्स सेल्स को भी नस्ट कर देते है जिससे की उस जगह पर मेलेनिन बनना बंद हो जाता है और वंहा की त्वचा हलकी या बिलकुल सफ़ेद हो जाती है | डॉक्टरी भाषा में इसे ऑटो इम्यून प्रॉब्लम कहते है|
सफेद दाग का प्रभाव शरीर पर
सफ़ेद दाग शरीर में कहीं भी हो सकते है | शुरआत में ये हाथो के पिछले हिस्से , कोहनी , घुटने , चेहरे, टखने, पैर पर होते है और बढ़ते बढ़ते और एक दूसरे धब्बो से मिलते हुए सरे शरीर में फ़ैल जाते है | इन सफ़ेद दाग में किसी तरह को कोई दर्द नहीं होता है | सफ़ेद दाग होने पर अगर शुरुआत के समय ही सही इलाज किया जाये तो इनको बढ़ने से रोका जा सकता है | और साथ ही इस प्रॉब्लम को काफी हद तक ठीक भी किया जा सकता है |
तो फ्रेंड्स अब तो आप जान ही चुके होंगे की सफ़ेद दाग क्यों होते है अब हम कुछ देसी उपाय जानेंगे जिनसे इस प्रॉब्लम में से फायदा मिलता है | सबसे पहले तो हम यह बात साफ कर दे की इस बीमारी को कुछ दिन या हफ्तों या महीनो में ठीक नहीं किया जा सकता है | इसके लिए आपको धैर्य रखना होगा और साल या 2 साल में यह रोग पूरी तरह ठीक हो पाता है |
इस बीमारी को अंदरूनी रूप से ही ठीक किया जा सकता है |
अनार के पत्तों से सफेद दाग का उपचार
सबसे पहले नुस्खे के लिए हमे जरुरत होगी अनार के पत्तो की | अनार के पत्तो को छाया में सूखा लें | सूखने के बाद उन्हें बारीक़ करके पीसकर उन्हें कपडे से छान ले | और रोजाना सुबह शाम 8-8 ग्राम खा ले और ऊपर से पानी पि ले |
काले चने और त्रिफला से सफेद दाग का ईलाज
दूसरे उपाय के रूप में एक प्याली काले चने और 10 ग्राम त्रिफला चूर्ण यानि की हरड़ बहेड़ा और आंवले के चूर्ण को 125 ग्राम पानी में भिगो दे | 12 घंटे बाद इन चनो को मोठे कपडे में बांध दे और पचे हुए पानी को कपडे की पोटली पर दाल दे | और फिर पुरे 24 घंटे बाद पोटली खोलें | ये चने अंकुरित हो गए होंगे | अब इन अंकुरित चनों को चबा चबा कर खाये | अगर आप 6 सप्ताह तक इन्हे खाते है तो आपके सफ़ेद दाग की समस्या में तेजी से फायदा मिलता है |
चने की रोटी और नमक के सफेद दाग में फायदे
सफ़ेद दाग होने पर या तो आप नमक और अधिक मीठा खाना कम कर दे | या पूरी तरह से बंद कर दे तो इस समस्या में तेजी से फायदा होता है | अगर आप चने की रोटी बिना नमक के लम्बे समय तक खाते है तो भी सफ़ेद दाग की समस्या में तेजी से फायदा मिलता है | आप चने की रोटी को अच्छी तरह से घी से चुपड़ कर खा सकते है | अगर चने की रोटी अच्छी नहीं लगती है तो गेंहू के आते के साथ चने को सामान मात्रा में मिलकर और उसमे सैंधा नमक मिलाकर खाते है तो सफ़ेद दाग की समस्या तेजी से ठीक होती है | इसके अलावा बिना धूलि मुंग की दाल भी इस प्रॉब्लम में फायदेमंद होती है |
धुप है सफेद दाग का असरदार ईलाज
सफ़ेद दाग होने पर अगर आप जिन जगहों पर सफ़ेद दाग है उनको अगर धुप में रखते है तो इससे भी फायदा मिलता है और आपकी उन जगहों पर वापिस मेलेनिन बनने लगता है | लेकिन जिन जगहों पर सफ़ेद दाग है केवल उन्हें ही धुप में रखे |
सफेद दाग होने पर क्या खाएं क्या नहीं
सफ़ेद दाग होने पर खट्टी चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए | साथ ही मांस , मछली, चावल, नमक, तेल, गुड़, और मिर्च खाने को भी अवॉइड करना चाहिए |
अखरोट में टॉक्सिक प्रभाव होता है जिससे की अखरोट के जड़ के पास की मिटटी काली हो जाती है | ऐसे में यह कई जगह बताया गया है की अगर सफ़ेद दाग होने पर अखरोट खाया जाता है तो सफ़ेद दाग ठीक हो जाते है |
इसी के साथ हम उम्मीद करते है की आज का यह लेख आपके जीवन में फायदेमंद सिद्ध होगा |