मुनक्का है सेहत के लिए गुणकारी

Spread the love

अंगूर खाने में बहुत ही मीठे और स्वादिष्ट होते है | और जब इन्हे सुखाकर किसमिश या मुनक्का के रूप में लाया जाता है तो यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद  बन जाते है | मुनक्का की तासीर ठंडी होती है और यह शरीर की कई बीमारियों और परेशानियों को दूर करता है | मुनक्का में फाइबर, फायटो न्यूट्रिएंट और सिलेनियम , विटामिन इ जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है | मुनक्का और किशमिश के अंदर मौजूद कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है | साथ ही इसमें पॉलीफेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट  पाया जाता है जो की हमारी त्वचा और आँखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है | 

मुनक्का खाने का सही तरीका 

रोजाना रात को 5 से 7 मुनक्का पानी में भिगो दे और सुबह उठकर इन्हे चबा चबाकर खा लें | यह आपकी आँखों के लिए बहुत फायेमंद होगा | इससे आपकी आँखों की रौशनी बढ़ेगी | मुनक्का में मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर में पहुंचकर आपकी आँखों की मुक्त कणों से रक्षा करते है | और आँखों में रक्त संचरण  यानि की ब्लड सर्कुलेशन को ठीक  करते है | जिससे रात को कम दिखना, आईस्ट्रेन, मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जैसी आँखों की परेशानिया दूर होती है |  

एनीमिया में फायदेमंद है मुनक्का 

अगर आप हमेशा थके थके रहते है अपने में एनर्जी नहीं पाते है या फिर स्वांस की कोई समस्या है तो ये सभी लक्षण एनीमिया के है | और एनीमिया में मुनक्का बेहद फायदेमंद होती है | इसके लिए रोजाना 5 से 7 किशमिश पानी में भिगोकर रख दें | और सुबह उठकर खा लें | मुनक्का में तांबा, मेगनीज, फोलेट और लोह तत्व पाए जाते है जो आपके  शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करते है | इससे आपके शरीर में खून की कमी दूर होती है | और आप स्वस्थ और सेहतमंद बनते है | 

हड्डियों  के लिए फायदेमंद 

हड्डियों के सही विकास और मजबूती के लिए कैल्शियम सबसे अधिक  जरुरी है | वैसे कैल्शियम और कई चीजों से भी प्राप्त हो जाता है | लेकिन किशमिश और मुनक्का में कैल्शियम के साथ ही बोरोन  तत्व और पाया जाता है | यह सूक्ष्म तत्व शरीर में कैल्शियम के अवशोषण का काम करता है जिससे की हड्डी मजबूत बनती है | इसलिए रोजाना 5 से 7 मुनक्का का सेवन जरूर करना चाहिए | 

स्मरण शक्ति बढ़ाने में 

हमारा दिमाग चुस्त दुरुस्त रहे , हमारी याददास्त अच्छी रहे इसके लिए फास्फोरस सबसे जरुरी पोषक तत्व होता है | और  यह पोषक तत्व हमें मुनक्का से अच्छी मात्रा में मिलता है | इसलिए बुजुर्ग और बच्चो को खासतौर पर रोजाना मुनक्का का सेवन करना चाहिए | यह आपकी स्मरण शक्ति को बढ़ता है | और जिन लोगो को अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारिया है उन्हें इसका रोज सेवन करना चाहिए | 

एसिडिटी 

आज के समय में बदलते खानपान से पेट में एसिडिटी होना आम बात है | जब पेट में अम्लता बढ़ जाती है तो त्वचा, बाल और ह्रदय सम्बन्धी कई समस्याऐं सामने आती है | ऐसे में रोजाना 5 से 7 मुनक्का को रात को पानी में भिगोकर रख दे और सुबह खा लें | मुनक्का में पोटेशियम और मेग्नेशियम पाया जाता है जो की आप के पेट की अम्लता को दूर करता है | और जब आपका पेट सही है तो आप स्वस्थ है | 

मुंह के छाले 

मुनक्का मुंह की गंदगी और किसी भी तरह की समस्या के लिए सबसे अधिक प्रभावी है | इसके लिए 1 गिलास पानी में 8 से 10 मुनक्का और ब्लैकबेरी के पत्ते 10 मिनिट तक उबाल लें | अब दिन में 3 से 4 बार इस काढ़े का उपयोग करें | यह मुंह के छालों को ठीक करने के लिए विशेष रूप से प्रभावी है | 

सर दर्द 

जिन लोगो को अक्सर सर दर्द की शिकायत रहती है उनके लिए मुनक्का बहुत अधिक फायदेमंद है | सर दर्द को दूर करने के लिए 8 से 10 मुनक्का , 10 ग्राम मुलेठी और 10 ग्राम मिश्री लेकर इन्हे अच्छे से पीस लें | और जब भी सर दर्द हो तो 1 चुटकी यह पावडर आपके सरदर्द को पूरी तरह दूर कर देता है |  

 चक्कर आना 

चक्कर आने में मुनक्का बेहद फायदेमंद है | यह शरीर की कमजोरी को दूर करती है | और रक्त के संचरण को सही करती है | इसके लिए 8 से 10 मुनक्का रात को पानी में भिगो दें | अब सुबह इनके बीज निकालकर इन्हे पानी में अच्छे से मसल दे | और इसे पि जाये | इससे आपके चक्कर आने की समस्या दूर होती है | इसके अलावा 100 ग्राम मुनक्का को घी में अच्छे से सेक लें | अब 1 चुटकी खड़े नमक के साथ इसका सेवन करें | 

इन सभी फायदों के अलावा मुनक्का त्वचा के रोगो , हार्ट , किडनी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होती है | साथ ही अगर 5 से 7 किशमिश और 2 अंजीर को रोजाना दूध के साथ खाया जाये तो यह आपको तंदरुस्त बनाती है | तो इन सभी बातो से आप जान ही गए होंगे की मुनक्का हमारी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है | 

हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी  जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे |  अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर  करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें | 

Leave a Comment