मुंह के छाले दूर करने के घरेलू उपाय 

Spread the love

मुंह के छाले दिखने में भले ही छोटे लगते हो लेकिन यह बहुत अधिक तकलीफ देह होते है | छाले होने पर ना तो आप ढंग से खा सकते है ना ही ढंग से कुछ पी सकते है | मुंह के छाले अक्सर होंठो के अंदर, जीभ के अगल बगल या फिर दोनों गालों के अंदरूनी भाग पर होते है | छाले होने की मुख्य वजह खान पान की गड़बड़ी और पेट में कब्ज के होने से होती है | इसके अलावा मुंह की ढंग से सफाई ना करने , अधिक तीखा मसालेदार भोजन करने या फिर दांतो के बिच जीभ होठ या गाल के आ जाने से भी मुंह के अंदरूनी हिस्सों में छाले हो जाते है | छाले होने से आप ढंग से ना तो खा पी सकते है और ना भी बोल पाते है | आमतौर पर छाले 5 से 7 दिन में ठीक हो जाते है लेकिन अगर ये अधिक दिन तक रहते है और ठीक नहीं हो रहे हो तो ये मुंह के कैंसर का कारन भी बन सकते है इसलिए ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए | लेकिन आप सामान्य छालों को कुछ आसान घरेलू उपायों से ठीक कर सकते है तो आइये जानते है क्या है वे उपाय | 

मुंह के छाले दूर करने के घरेलू उपाय 

नमक का पानी 

सबसे पहले 1 गिलास पानी को हल्का गुनगुना कर लें | और अब इसमें आधा चम्मच नमक मिलायें | अब इस हलके गुनगुने पानी मो मुंह में भरकर अच्छे से चलायें | तक़रीबन इस प्रक्रिया 3 से 5 मिनिट के लिए करें | इस विधि को अगर आप दिन में 3 से 4 बार करते है तो इससे आपके छालों में जल्दी फायदा होगा | 

सूखे पान के पत्ते और शहद 

सूखे पान के पत्ते और शहद भी मुंह के छालों को दूर करने के लिए एक बहुत ही अच्छा नुस्खा है | इसके लिए पान के पत्तों को सुखाकर उसका चूर्ण बना लें | अब इस चूर्ण को शहद के साथ मिलकर चाट लें | थोड़ी देर तक इस मिश्रण को मुंह में ही रखे | इससे आपके मुंह के छाले तेजी से ठीक होते है | 

अमलताश की फली और धनिया 

अमलताश की फली मज्जा को पीस ले | इसके बाद इसमें सामान मात्रा में पिसा हुआ धनिया मिलायें | अब इसके अंदर थोड़ा कत्था मिलाकर इसे 5 से 7 मिनिट के लिए मुंह में रख लें | इससे आप के मुंह के छाले ठीक होते है | 

अमरुद के पत्ते और कत्था 

अमरुद के पत्ते छालों को ठीक करने के लिए विशेष लाभदायक होते है | मुंह के छाले ठीक करने के लिए किसी अमरुद के पेड़ से मुलायम पत्ते तोड़ लें | अब इस पर कत्था लगाकर इसे चबाएं | इससे आपके छाले बहुत जल्दी ठीक होते है | 

चमेली के पत्ते 

चमेली के पत्ते से छाले दूर तो होते है लेकिन यह आपके मुंह में थोड़ी सी मिर्ची लगती है | लेकिन ये छालों को ठीक करने में विशेष प्रभावी होते है | इसके लिए केवल आपको चमेली के पत्तो को चबाना होगा | आप देखेंगे की 1 या दो बार के इस्तेमाल से ही आपको अपने छालों में विशेष फायदा देखने को मिलेगा | 

निम्बू का रस और शहद 

निम्बू के रस में शहद मिलकर इसे मिश्रण को मुंहे में कुछ देर तक घुमाएं | इससे आपके छाले कुछ ही दिन में ठीक हो जाते है | 

छाछ 

यह देसी उपाय भी मुंह के छालों को पूरी तरह से ठीक कर देता है | इस उपाय के लिए दिन में 3 से 4 बार छाछ से कुल्ला  करें | आपको इस नुस्खे से केवल 2 दिन में ही छालों में आराम मिलेगा | 

पानी 

छालों की मुख्य वजह पेट में कब्ज होना होता है | इसलिए दिन भर में अधिक से अधिक पानी पिए | इससे पेट में अम्लता कम होती है और मुंह के छाले पूरी तरह से दूर होते है | 

मशरूम 

मशरूम से भी छाले ठीक होते है | इसके लिए सबसे पहले मशरूम को सूखा लें | अब इसका चूर्ण बना लें | और अपने छालों के ऊपर इसका लेप करें | इससे आपके छाले पूरी तरह ठीक हो जाते है | 

पान के पत्ते और घी 

पान के पत्तो का रस निकाल लें अब इस रस में देशी घी मिलाये | अब इस मिश्रण को अपने छालों पर लगायें | इससे आपके छाले पूरी तरह ठीक हो जायेंगे | 

ये तो हो गए वे उपाय जिनसे छाले ठीक किये जा सकते है लेकिन आप कुछ बातों को ख्याल रखेंगे तो छाले होंगे ही नहीं | तो आइये जानते है क्या है वे उपाय जिनसे मुंह में छाले नहीं होते है | 

  1. रोजाना दिन में 2 बार ब्रश करें , मुंह में गंदगी से छाले होते है | 
  2. अधिक तीखा और मसालेदार खाना खाने से बचे | 
  3. सिगरेट और शराब का सेवन ना करें | 
  4. भोजन आराम आराम से करें , जल्दबाजी में आपके दांतो से आपके मुंह में घाव हो जाता है जो की छाले बनने का कारन होते है | 

हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी  जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे |  अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर  करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें | 

Leave a Comment