मुंह के छाले तुरंत कैसे ठीक करें,आजमायें ये असरदार उपाय 

Spread the love

मुंह में छाले होना एक ऐसी समस्या है जो आमतौर पर हर किसी व्यक्ति के सामने आती रहती है | ऐसे में हर व्यक्ति जानना चाहता है की मुंह के छाले तुरंत कैसे ठीक करें | आज के समय में हमारा बदला खानपान छाले होने का मुख्य कारन होता है | अधिक मिर्च युक्त तीखा भोजन करने से , पेट में कब्ज रहने से हमारे मुंह में  छाले होते है | इसके अलावा कई बार दांतो के लगने से भी होंठ , जीभ और गाल के अंदर वाले हिस्से पर छाले हो जाते है | छाले होने पर ना तो आप किसी से बात कर पाते है और ना ही कुछ खा पी सकते है | ऐसे में कई दिनों तक परेशानी में निकलते है | लेकिन अगर आपके पास जानकारी हो तो आप कुछ आसान घरेलू उपायों से अपने छाले की समस्या को पूरी तरह दूर कर सकते है | 

तो आइये जानते है मुँह के छाले तुरंत कैसे ठीक करे –

लहसुन 

अगर आपके मुंह में छाले हो गए है तो 3 से 4 लहसुन की कलियों को लेकर उन्हें पीस ले | अब इस लहसुन के पेस्ट को अपने मुंह में छाले वाली जगह पर लगाए | थोड़ी देर तक इस पेस्ट को लगा रहने दे | इसके बाद ठंडा पानी से कुल्ला कर ले | दिन में 2 बार इस प्रक्रिया को आजमाए | लहसुन में एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते है जो की आपके छालों को ठीक करने में बहुत फायदेमंद होते है | 

टी ट्री ऑइल 

छालों के लिए टी ट्री ऑइल का उपयोग भी फायदेमंद होता है | इस ऑइल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो की छालों की समस्या में बहुत अधिक फायदेमंद होते है | दिन में तीन से चार बार इसे लगाने से इससे छालों में आराम मिलता है | 

अडूसा के पत्ते 

अडूसा के पत्ते भी छाले में बहुत ही फायदेमंद होते है | छाले होने पर अडूसा के 2 से 3 पत्तों को अच्छे से चबाये | इससे निकलने वाला रस आपके छालों को तेजी से ठीक करता है | 

दूध 

छालों को दूध से भी ठीक किया जा सकता है यह बात शायद आपको पता नहीं होगी | दूध में कैल्शियम पाया जाता है जो की वाइरस से लड़ने का काम करता है | साथ ही यह छालों को हीलिंग करता है जिससे छाले तेजी से ठीक होते है | 

अमरुद के पत्ते 

अमरुद के पत्तों में कत्था मिलाकर पान की तरह चबाने से मुंह के छालों में राहत मिलती है और वो बहुत तेजी से ठीक हो जाते है | यह उपाय बहुत ही कारगर है | 

नमक 

छाले होने पर एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलायें | अब इसे मुंह में कम से कम 5 से 10 मिनिट तक चलाये | छाले होने पर इस प्रक्रिया को दिन में 3 से 4 बार करें | यह आपके मुंह की अच्छे से सफाई तो करता है है और आपके छालों को तेजी से ठीक करता है | 

मुलेठी 

छाले में मुलेठी और शहद दोनों ही बहुत उपयोगी होते है | इस उपाय के लिए मुलेठी को शहद में मिलकर अपने छालों पर इसका लेप करें | शहद और मुलेठी में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते है जो आपके छालों में राहत प्रदान करते है | 

एलोवेरा 

एलोवेरा के इस्तेमाल से छालों की जलन कम होती है| और इसमें मौजूद तत्व आपके छालों के जख्मों को तेजी से भरने का काम करते है | इसलिए आप छाले होने पर एलोवेरा की पत्तियों को काटकर उसके जैल को अपनी छालों पर लगाए | इससे आपके छाले कुछ ही बार के इस्तेमाल से ठीक होंगे | 

फिटकरी 

फिटकरी भी छाले के लिए एक अच्छा उपाय है | लेकिन इसके इस्तेमाल से थोड़ी सी जलन हो सकती है | लेकिन यह आपके छालों को जल्दी ठीक करती है | इसके लिए फिटकरी को छाले वाली जगह पर दिन में दो बार लगाए | 

हम उम्मीद करते है की इन उपायों से आप जान गए होंगे की मुंह के छाले तुरंत कैसे ठीक करें | आपकी सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी हम आगे भी लाते रहेंगे | आपको यह पोस्ट कैसी लगी कमेंट करके बताये | अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें, धन्यवाद | 

FAQ Related मुंह के छाले कैसे ठीक करें

मुंह के छाले की अंग्रेजी दवा का नाम क्या है ?

मुंह के छालों के लिए Lidocaine या Benzocaine बहुत असरकारक दवा है इसे आप सीधे छालों पर लगाकर आराम पा सकते है | इसके अलावा Betadine gargle से कुल्ला करके आप मुँह के germs को दूर करते है | Vitamin B-12 भी मुंह के छालों में बहुत असरदार साबित हुई है |

मुंह के छाले कितने प्रकार के होते हैं?

मुंह के छाले 2 प्रकार के होते है | 1. एफ्थस छाले 2. हर्पस सिम्पलेक्स वायरस |

मुंह के छाले कितने दिन में ठीक होते हैं?

सामान्यतः छाले 10 से 15 दिन में ठीक हो जाते है | यदि छाले ठीक होने में इससे भी अधिक समय लगता है तो आपको उपचार के लिए डॉक्टर से परमर्श लेना चाहिए |

मुंह में बार-बार छाले होने के कारण क्या है ?

मुंह में छाले होने के कई कारन हो सकते है | पेट में अपच या बदहजमी के कारण छाले होते है | इसके अलावा कुछ टूथपेस्ट जिनमें सोडियम लॉरेल सल्फेट की अधिकता की वजह से भी मुँह में छालों की शिकायत हो सकती है |

Leave a Comment