बालतोड़ एक ऐसी समस्या है जो अधिकांश लोगो के जीवन में कभी न कभी आती है | बालतोड़ होने पर ऐसा दर्द होता है की व्यक्ति दर्द से बेहाल हो जाता है | और बालतोड़ वाली जगह पर कुछ भी स्पर्श होने पर बहुत तेज दर्द होता है | बाल तोड़ एक सामान्य रोग है जो की शरीर के किसी भी हिस्से के बाल के जड़ से उखड़ जाने पर होता है | बाल उखड़ जाने से उस जगह घाव हो जाता है जो की बहुत मुश्किल से भरता है | लेकिन कुछ ऐसे प्राकृतिक और आसान उपाय है जिससे आप बाल तोड़ की समस्या को पूरी तरह ठीक कर सकते है और रोजाना के दर्द से मुक्त पा सकते है | आज हम जानेंगे बालतोड़ के लक्षण और बालतोड़ को ठीक करने के घरेलू उपायों के बारे में |
बालतोड़ के लक्षण
शरीर में जहां भी बालतोड़ होता है , शुरुआत में उस जगह पर लाल निशान हो जाता है | इसके बाद वह छोटी सी फुंसी उभरने लगती है | धीरे धीरे यह फुंसी सफ़ेद रंग की हो जाती है और इसमें मवाद पड़ने लगती है | इसमें दर्द भी होने लगता है और बालतोड़ के आसपास की जगह पर सूजन आ जाती है | अगर यह प्राइवेट पार्ट पर हो जाये तो परेशानी और भी बढ़ जाती है |
बालतोड़ ठीक करने के उपाय
प्याज
प्याज के एंटीसेप्टिक गुण बालतोड़ को पूरी तरह से ठीक करने में बहुत उपयोगी है | प्याज की एक स्लाइस को अपने बालतोड़ के ऊपर रखें | और फिर उसके ऊपर कपडे से उसे बाँध दें | 3 घंटे बाद इस कपडे को हटा लें | थोड़ी देर के बाद फिर एक प्याज की स्लाइस रख कर फिर से कपड़ा बांध दे| आपका बालतोड़ ठीक हो जायेगा|
प्याज का एक और प्रयोग है इसके लिए मिटटी को आंच पर चढ़कर उसे अच्छे से भून लें | इसके बाद उसे सरसो के तेल या देसी घी में एक बार और भुने | अब इस प्याज के जुड़े को अपने बालतोड़ वाले स्थान पर रखकर ऊपर कपड़े से अच्छे से बांध लें | इससे बालतोड़ पककर फुट जायेगा और उसका पस निकल जायेगा | आप हर 3 से 4 घंटे बाद इसे हटा दे और फिर वापिस उसी प्रक्रिया से प्याज को भूनकर बालतोड़ के स्थान पर लगाएं | यह जल्द ही ठीक हो जायेगा |
गेंहू
गेंहू के दाने भी बाल तोड़ को ठीक करने में सबसे अधिक उपयोगी है इसके लिए गेहू के 15 से 20 दानो को दांतो से चबाकर अपने बालतोड़ वाली जगह पर रखकर ऊपर से कपड़ा बांध दें | बालतोड़ को ठीक करने के सभी घरेलू नुस्खों में यह सबसे असरदार नुस्खा माना जाता है | इस उपाय को करने से आपको पहले ही दिन में इसका फायदा दिखेगा | अधिक फायदे के लिए रात को गेंहू के दानो को बालतोड़ वाली जगह पर बांधे |
हल्दी
हल्दी बालतोड़ को ठीक करने में बहुत प्रभावी होती है | इसके एंटी इन्फ्लैमेन्ट्री और रक्त को साफ़ करने के गुण बालतोड़ की जगह की सूजन को दूर करते है और घाव को जड़ी भरते है | इसलिए बालतोड़ होने पर हल्दी का लेप बनाकर बालतोड़ वाले स्थान पर लगायें | इससे आपके बालतोड़ की समस्या पूरी तरह दूर होगी |
नीम की पत्तिया
बालतोड़ में नीम बहुत लाभकारी है | नीम में भी रक्तशोधन के गुण होते है | अगर आपके बालतोड़ हो गया है और उसमे पस पड़ गया है तो आप नीम की पत्तियों को पीसकर उसमे उतनी ही मात्रा में काली मिर्च पीसकर मिला लें | इसके बाद इसका पेस्ट बनाकर इसे अपने बालतोड़ वाले स्थान पर लगा लें | इससे आपको तेजी से लाभ मिलेगा | इससे बहकर बाहर आ जायेगा | और घाव भी जल्दी ही भर जायेगा | और बालतोड़ की समस्या पूरी तरह दूर होगी |
मेहँदी पावडर
पीसी हुई मेहँदी को बालतोड़ पर लगाने से यह बहुत जल्द ठीक होता है | इसके लिए मेहँदी पावडर का पेस्ट बना लें | और इसे अपने बालतोड़ वाले स्थान पर लगायें | इससे बालतोड़ जल्दी ठीक होता है और घाव जल्दी भरता है |
हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |