पतंजलि एलोवेरा जेल घर पर बनाने की विधि मात्र 10 मिनिट में

Spread the love

एलोवेरा जेल त्वचा रोगो जैसे दाग धब्बे, सांवलेपन, आँखों के काळे घेरे, झुर्रिया जैसी प्रॉब्लम को दूर करने में बेहद फायदेमंद है | यही वजह है ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कपनिया अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स में एलोवेरा जेल का बहुत इस्तेमाल करती है | इसके अलावा कई कपनियों के एलोवेरा जेल भी बाजार में उपलब्ध है | लेकिन बजार में मिलने वाले इन एलोवेरा जेल में कई तरह के आर्टिफिसियल कलर मिले होते है | इसके साथ ही बहुत महंगे भी होते है और इनमे कितनी मात्रा में एलोवेरा जेल है इसका भी हमें पता नहीं होता है | लेकिन अगर हम घर में ही प्राकृतिक तरीके से एलोवेरा जेल बनाये तो यह बाजार में मिलने वाले किसी भी एलोवेरा जेल की तुलना में कई गुना फायदेमंद और असरदार सिद्ध  होगा | और प्राकृतिक और 100 % शुद्ध होने की वजह से इसका असर भी हमारी त्वचा पर तेजी से होगा | 

आज हम  आपको आपको बताएंगे  की कैसे आप शुद्ध एलोवेरा जेल घर में ही बना सकते है और वो भी सिर्फ 15 मिनिट में | |  

एलोवेरा जैल बनाने की विधि

तो फ्रेंड्स आइये जानते है हमें एलोवेरा जेल कैसे बनाना है | सबसे पहले तो फ्रेंड्स हमे एलोवेरा जेल की पत्तियों को धो लेना है | उसके बाद इन पत्तियों में से जेल को किसी बर्तन में निकलना है | जेल निकालते समय ध्यान रखे की इसका हरा भाग कम से कम ले | और पत्तियों के अंदर मौजूद जेल पूरी तरह से निकाल ले | इसके बाद इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसे मिक्सर में अच्छी तरह चला ले | अब यह एक पतले जूस के रूप में तैयार हो चूका है | लम्बे समय तक एलोवेरा जेल ख़राब ना हो इसके लिए  इसे पकाना जरुरी है |  इसलिए इसे किसी बर्तन में डालकर 2 से 3 मिनिट के लिए पकाये |  थोड़ी देर गर्म हो जाने के बाद इसकी आंच को बढ़ा दे | आप देखेंगे की जैसे ही इसमें उबाल आने लगता है वैसे ही इसमें झाग बनना शुरू हो जाता है | बीच बीच में झाग को निकालते रहे | 

1 से 2 मिनिट हो जाने के बाद आधा टेबल स्पून अगर अगर पावडर मिलाये | और इसे कम आंच पर तब तक चलाये जब तक की अगर अगर पावडर इसमें पूरी तरह पिघल ना जाये | अगर अगर पूरी तरह पिघल जाने के बाद इसमें 1 चुटकी केसर डालकर गैस को बंद कर दे और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दे |   ठंडा हो जाने के बाद इसे किसी दूसरे बर्तन में निकाल ले | और इसमें 3 चम्मच बादाम का तेल और 3 चम्मच नारियल का तेल मिलाये |  उसके बाद इसमें 7 से 8 बून्द सन्दलवुड एसेंशियल ऑइल की डालकर 5 से 6 विटामिन की केप्सूल फोड़कर उसका आयल मिलाये | इसके बाद सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर ले | और इसे पूरी तरह से ठंडा होने के लिए छोड़ दे | जैसे जैसे यह ठंडा होता जायेगा वैसे वैसे यह जेल में बदलता जायेगा |और पूरि तरह ठंडा हो जाने के बाद यह बाजार में मिलने वाले जेल की तरह हो जायेगा |   

बताई गयी सारी  चीजों की मात्रा 1 गिलास यानि की लगभग 250 ml एलोवेरा  जूस के मुताबिक है | अगर आप ताजे एलोवेरा से 250 ml  से थोड़ा ज्यादा या कम जूस बनाते है तो बताई गयी सामग्री की मात्रा को उस हिसाब से कम या ज्यादा कर ले | इसे पूरी तरह बाजार में मिलने वाले जेल की तरह बनाने के लिए इसमें अगर अगर या जिलेटिन की मात्रा का ध्यान रखना सबसे ज्याद जरुरी है | क्युकी यही इस प्रक्रिया सा सबसे मुख्य हिस्सा है |  

250 ml एलोवेरा के जूस में हमने आधा टेबल स्पुन अगर अगर का इस्तेमाल किया है | अगर आप रोजाना काम में ली जाने वाली चम्मच का इस्तेमाल करते है, तो इसमें एक पूरी चम्मच  अगर अगर का इस्तेमाल करें| इसकी मात्रा में गड़बड़ी होने पर यह तैयार मिश्रण एक स्मूद जेल की जगह सख्त जेली में भी बदल सकता है | क्युकी अलग अलग कम्पनी के जिलेटिन और अगर अगर की क्वालिटी भी अलग अलग होती है | जिससे इनके इस्तेमाल के बाद परिणाम भी अलग अलग प्राप्त होते है | किसी भी तरह की गड़बड़ी होने से बचने के लिए तैयार एलोवेरा जूस में अगर अगर या जिलेटिन मिलाने से पहले इसे सिर्फ पानी के साथ मिलाकर इसकी सही मात्रा का पता लगा ले | 

उदाहरण के लिए अगर आप 1 गिलास एलोवेरा जूस को जेल में बदलना चाहते है  तो पहले एक गिलास पानी को गर्म करके उसमे आधा चम्मच जिलेटिन पावडर मिलकर देख ले की ठंडा होने के बाद उससे किस तरह का जेल तैयार हो रहा है | अगर जेल ज्यादा सख्त हो रहा है तो इसकी मात्रा को कम कर दे | अगर जेल ज्यादा पतला बनता है तो इसकी मात्रा को बढ़ा दे | इस तरह से आप फाइनल मिक्सचर के साथ होने वाली किसी भी मिस्टेक से बच सकेंगे | अगर फिर भी अगर अगर या जिलेटिन की मात्रा ज्यादा हो जाने पर आप का जेल ज्यादा सख्त हो जाता है | तब भी इसे इस्तेमाल में लाया जा सकता है | इसके लिए तैयार जेली में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर इसे मिक्सर में चलाकर इसका पतला पेस्ट बना ले | 

मिक्सर में चलाए जाने के कारन इसकी ट्रांसपेरेंसी ख़त्म हो जाएगी | लेकिन इससे इसके गुणों में कोई भी कमी नहीं आती है और यह उतना ही असरदार रहता है | इससे आप आसानी से त्वचा पर लगा सकते है, और यह त्वचा में जल्दी ऑब्जर्व भी हो जाता है | इसलिए बिना किसी डर के आप इसे आसानी से बना सकते है | अगर इसे बनाते हुए कोई गड़बड़ी होती भी है, तो भी इसे ठीक किया जा सकता है |  यह आपकी त्वचा के लिए पहले जितना ही फायदेमंद रहता  है | सर्दियों के मौसम में यह जेल 35 से 40 दिन तक चलता है | लेकिन गर्मियों के मौसम में यह जल्दी ख़राब हो सकता है इसके लिए इसे फ्रिज में रखे | रात को सोने से पहले इस जेल से अच्छे से मालिश करनी चाहिए, और रात भर लगा रहने दे | इससे कुछ ही दिनों के बाद आपको बहुत अच्छे रिजल्ट मिलना शुरू हो जायेंगे | 

 इसी के साथ हम उम्मीद करते है की आज का यह लेख आपकी जिंदगी में बहुत ही फायदेमंद सिद्ध होगा | कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें | साथ ही अधिक से अधिक लोगो को इस जानकारी का फायदा हो, इसके लिए इसे शेयर करें  |

Leave a Comment