धनिया ना सिर्फ किसी भी सब्जी के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि इसकी गार्निशिंग करके सब्जी को सुन्दर भी बनाया जाता है | लेकिन धनिये का उपयोग केवल स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता है | बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी धनिया के फायदे बहुत अधिक है | धनिये के सेवन से आप कई तरह की बीमारियों को दूर कर सकते है | आज के इस आर्टिकल में हम जानेगे की धनिया क्या है , धनिये के सेवन से हमारे स्वास्थ्य के लिए क्या क्या फायदे है और साथ ही धनिया हमारे स्वास्थ्य को कब नुकसान पंहुचा सकता है |
धनिया क्या है | Coriander in Hindi
धनिया एक पौधा होता है जिसकी हरी पत्तियों और बीजो का उपयोग सब्जी के लिए किया जाता है | धनिये की पत्ती सुगन्धित होती है | और इसका उपयोग सब्जी को सजाने और उसका स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है | इसके अलावा धनिये के बीजो का उपयोग भी सब्जी में किया जाता है | धनिये के बीजो को पीसकर इनका पाउडर बना लिया जाता है | और इस पाउडर का उपयोग सब्जी में एक मसाले के रूप में भी किया जाता है |
धनिया में पोषक तत्व | Coriander Nutrient in Hindi
धनिया की हरी पत्तियों में विटामिन A, C और K के गुण पाए जाते है | जो की हमारी इम्युनिटी को बढ़ांते है और कई तरह की बीमारी को हमसे दूर रखते है | इसके अलावा धनिये के बीजो में कॉपर , कैल्शियम, फाइबर और आयरन पाया जाता है | धनिये के बीज का पानी भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है और इससे भाई आप कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पा सकते है |
धनिया के फायदे
धनिया की पत्ती , धनिया के बीज और धनिये के बीज का पावडर सभी हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते है | आज के इस लेख में हम जानेंगे की हमारे स्वास्थ्य के लिए धनिया के फायदे क्या क्या है |
धनिया के फायदे पाचन के लिए –
आज के समय में हमारा खानपान काफी बदला है | साथ ही शारीरिक मेहनत के आभाव में हमारा भोजन अच्छे से पच नहीं पाता है | जिसके कारन कई तरह की बीमारी होने का खतरा रहता है | ऐसे में अगर आप धनिये का सेवन करते है तो यह आपके भोजन को अच्छे से पचा पाता है | धनिये के सेवन से आतें सही तरह से भोजन को अवशोषण कर पाती है | धनिये की तासीर ठंडी होती है इस वजह से यह हमारे पाचन को अच्छा बनाने के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है |
धनिये के फायदे माइग्रेन और सर दर्द में –
अगर आपके सर में तेज दर्द है या माइग्रेन की समस्या रहती है तो इसके लिए धनिया और मिश्री एक बहुत ही अच्छा विकल्प है | इसके लिए 2 चम्मच धनिया और 1 चम्मच मिश्री को आधे गिलास पानी में उबालें | जब पानी आधा हो जाये तब इसे हल्का गुनगुना रहने पर पी लें | इससे आपका माइग्रेन और सिरदर्द ठीक होगा |
धनिये के फायदे वजन कम करने में –
आज के समय में मोटापा एक बड़ी बीमारी बनकर उभरा है | और मोटापा बढ़ने पर कई तरह की गंभीर बीमारी का खतरा भी बना रहता है | धनिये की पत्तियों और बीजो में स्टेरोल पाया जाता है जो की शरीर में कोलेस्ट्रॉल का अवशोषण नहीं होने देता | जिससे आपके शरीर में फैट के रूप में कोलेस्ट्रॉल नहीं जमता | साथ ही धनिये के सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म भी अच्छा बना रहता है जिससे आप हमेशा स्वस्थ बने रहते है | इस उपाय के लिए 1 गिलास पानी में 3 चम्मच धनिया पाउडर को डालकर उबालें | जब यह पानी आधा रह जाये तब आप इसे छान कर पी लें |
धनिये के फायदे डाइबिटीज में –
धनिये का उपयोग आप डाइबिटीज को कम करने के लिए भी कर सकते है | धनिया शरीर में इन्सुलिन की को नियंत्रित रख ग्लूकोज़ के स्तर को सामान्य बनाये रखता है| डाइबिटीज में धनिये का उपयोग आप सब्जी , आचार या सूप में कर सकते है | इसके अलावा धनिये के बीज को पानी में मिलाकर पीने से भी इसके सकारात्मक परिणाम मिलते है |
धनिया फायदेमंद है आँखों के लिए
धनिया के पानी से आँखों को धोने से आँखों की रौशनी तेज होती है और कई तरह के आँखों के रोग दूर होते है | धनिये में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो की आँखों में सूजन लाल आंखे और खुजली की समस्या को दूर करने में लाभकारी होते है | आँखों सबंधी रोगों को दूर करने के लिए धनिये के बीजो को पानी में उबाल लें | इससे इस पानी में धनिये के गुण आ जाते है और इसके बाद इससे अगर आप अपनी आँखे धोते है तो आपकी आँख स्वस्थ बनी रहती है |
बालों के लिए लाभकारी है धनिया
धनिया में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है जो की हमारे बालों के पोषण के लिए फायदेमंद होता है और नए बालों की ग्रोथ के लिए भी धनिया लाभकारी होता है | बालों के झड़ने की समस्या भी धनिये के इस्तेमाल से दूर की जा सकती है| इसके लिए सबसे पहले ताजे धनिये की पत्तियों को पानी में उबाल लें | अच्छे से उबालने से पानी में धनिया के गुण आ जायेंगे| इसके बाद इस पानी को ठंडा कर लें | और अपने बालों को इस पानी से अच्छे से धो लें | इसका फायदा आपको कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा | इससे आपके बाल मजबूत बनेंगे और झड़ने बंद हो जाएंगे |
त्वचा के लिए लाभकारी है धनिया
धनिया में रोगाणुरोधी, जीवाणुरोधी और कीटाणुनाशक गुण पाए जाते है | जिससे त्वचा के कई तरह के रोग दूर होते है | धनिये एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से समृद्ध होता है इसमें मौजूद विटामिन त्वचा पर हानिकारक प्रभाव डालने वाले मुक्त कणों को रोकते है और त्वचा को स्वस्थ बनाये रखते है | मुंहासो को दूर करने में इसे बेहद लाभकारी माना जाता है | मुँहासे होने पर धनिये के रस में हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें | अब इस पेस्ट को सुबह शाम अपने मुंहासो पर लगाए | आपको कुछ ही दिनों में इसका प्रभाव दिखने लगेगा |
दस्त में धनिया के लाभ
अगर आपके दस्त हो रहे है और रुक नहीं रहे है तो ऐसे में धनिया बहुत ही लाभकारी होता है | दस्त होने पर 1 चम्मच साबुत धनिये को 1 चमनंच चीनी के साथ अच्छे से चबा चबा कर खायें | अन्त में पानी के साथ उसे पी जाये | इससे दस्त में तेजी से फायदा होता है |
दांतो और मुंह के रोगों को करता है दूर धनिया –
दांतो की समस्या को दूर करने में भी धनिया बहुत ही फायदेमंद होता है | अगर मसूड़ों में खून आने की समस्या है तो साबुत धनिये को पानी में उबाल लें और इस पानी से सुबह शाम कुल्ला करें | इससे आपके दांत और मसूड़े मजबूत होंगे और मसूड़ों में खून आने की समस्या पूरी तरह ख़त्म हो जाएगी |
शरीर की गर्मी दूर करने में धनिया के फायदे
अगर आपके शरीर में गर्मी अधिक है यानि की पेट में जलन रहती है , पेशाब में जलन रहती है पेशाब रुक रूककर आता है तो ऐसे में धनिये के बीजो को पीसकर पावडर बना लें और उसमें समान मात्रा में मिश्री मिलाकर सुबह शाम 2-2 चम्मच खायें | इससे पेट और शरीर की गर्मी दूर होती है और बवासीर जैसी बीमारियों में इससे फायदा मिलता है |
धनिया के नुकसान
- धनिया स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है लेकिन बहुत अधिक धनिया के सेवन स्वास्थ्य को हानि पंहुचा सकता है |
- धनिये का सेवन गर्भावस्था के समय सावधानी से करनी चाहिए |
- त्वचा पर सनबर्न की समस्या हो सकती है |
- अधिक धनिये के सेवन से एलर्जी की समस्या हो सकती है |
- हम उम्मीद करते है की धनिये के फायदों से सम्बंधित आज का यह लेख आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा | अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें |