फ्रेंड्स आज बहुत सारे लोग ऐसे है, जिन्हे यह शिकायत रहती है की वे कितनी ही अच्छी डाइट खा ले और कितना ही अधिक खा ले लेकिन उनका वजन नहीं बढ़ता है और उनका शरीर दुबला पतला ही रहता है | दुबला पतला शरीर जंहा आपको कई गंभीर बीमारियों का मरीज बना सकता है वही दुबला पतला शरीर आपकी परसनलिटी को भी कमजोर बनाता है |
आज के समय में चाहे शादी हो या इंटरव्यू हर जगह आपकी परसनलटी को पहले देखा जाता है | आपका दुबला पतला शरीर आपको बीमार बना सकता है साथ ही आपकी सफलता में भी रुकावट बनता है | ऐसे में व्यक्ति डिप्रेसन में चला जाता है | लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है | आज हम आपकी इस प्रॉब्लम को हमेशा के लिए दूर कर देंगे | अगर आप हमारे द्वारा बताये गए उपायों को अपनाते है, तो मात्र 15 दिनों में ही आपको इसके बेहतरीन रिजल्ट प्राप्त होंगे |
हेलो फ्रेंड्स, स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग में | आज हम आपको बताएंगे सिर्फ 15 दिनों में अपने वजन को बढ़ाने और दुबले पतले शरीर को सुडोल बनाने के असरदार उपायों के बारे में | लेकिन आगे बढे उससे पहले अगर आपने अभी तक हमारे चैनल को सब्स्क्राइब नहीं किया है, तो सब्स्क्राइब करें साथ ही सेहत और घरेलू नुस्खों से जुड़े वीडियो सबसे पहले देखने के लिए बेल आइकन को दबाये |
तो फ्रेंड्स आइये जानते है क्या है वे उपाय |
दूध और केले से बढ़ता है वजन
रोजाना पिया गया 1 गिलास दूध आपके दुबलेपन को दूर कर सकता है और वजन बढ़ा सकता है लेकिन इस दूध के साथ आपको लेने है 2 केले | फ्रेंड्स दूध में प्रोटीन होता है और केले में कार्बोहाइड्रेड ,केलेरिज और पोटेशियम की प्रचुर मात्रा होती है | ये आपको एनर्जी प्रदान करते है और आपके वजन को भी बढ़ाता है |
बनाने की विधि
आपको 1 गिलास दूध में 2 केलो को मिक्सर में अच्छी तरह ग्राइंड कर लेना है | मिठास के लिए हमे इसमें चीनी की जगह किसमिस का इस्तेमाल करना है | 1 गिलास में 2 केलो के साथ डेड से दो चम्मच किसमिस डालकर उसे अच्छे से ग्राइंड कर ले |और रोजाना इसका सेवन करें | अगर आप इस तरह दूध केले का सेवन नहीं करना चाहते है तो 2 केले खाने के बाद दूध पी ले और डेड चम्मच किसमिश का ले | ये बहुत ही गुणकारी है और कुछ ही दिनों में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे |
काले चने और सोयाबीन से वजन बढ़ाएं
इसके साथ आपको इस डाइट का इस्तेमाल करना पड़ेगा | यह एक बहुत ही सस्ती और वेट गेनर डाइट है | ये जो डाइट है वो 2 चीजों से मिलकर बनी है एक तो है काले चने और दूसरा है सोयाबीन| आपको क्या करना है आधी मुट्ठी काळा चने ले लेने है | और उतनी ही मात्रा में आपको सोयाबीन ले लेनी है |
उसे अच्छे से मिक्स करके उसे पानी में डुबो देना है | आपको इसे रात को पानी में डुबोकर रख देना है और सुबह तक ये बड़े ही अच्छे से फूल जायेंगे | काले चने और सोयाबीन कार्बोहाइड्रेड और प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत होते है | जिससे की हमारे शरीर में कैलरीज बढ़ती है और वजन बढ़ने में मदद करती है | और वैसे भी आपको इस डाइट को जिम करने वाले और रनिंग करने वाले व्यक्तियों को लेते हुए देखा होगा |
लेकिन इसका सही से इस्तेमाल कैसे करना है जिससे की आपका वजन तेजी से गेन हो | चलिए उसके बारे में जान लेते है लेकिन उसके साथ ही आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ेगा जो बेहद जरुरी है | सबसे पहली की आपको एक बार में सारा खाना नहीं खाना है |
भोजन थोड़ा थोड़ा कई बार में करें
मन लीजिये आप दिन में 4 रोटी खाते है | तो पहले आप 2 खा लीजिये और फिर उसके 2 घंटे बाद अगली 2 खा लीजिये | इससे आपका खाना भी अच्छे से डाइजेस्ट होगा और आपके शरीर को लगेगा | यानि की अगर आप दिन में 3 बार खाना खाते है | तो उसी खाने को बराबर बराबर हिस्से में बांटकर 4 से 5 बार में खाये |
फ़ास्ट फ़ूड का सेवन बंद करें
साथ ही साथ आपको फ़ास्ट फ़ूड को बिलकुल काम करना पड़ेगा या छोड़ना पड़ेगा | अक्सर लोग फास्टफूड को खाना शुरू कर देते है और ज्यादा खाना शुरू कर देते है | इससे आपका मोटापा बढ़ता है ना की वजन बढ़ता है | साथ ही ज्यादा बीमारियों का सामना करना पड़ता है | तो इस डाइट का इस्तेमाल कैसे करना है | तो चलिए ये देख लेते है |
एक्ससरसाइज करना भी है जरुरी
इन भीगे चने और सोयाबीन का फायदा पूरी तरह से पाने के लिए इनको खाने के साथ साथ आपको एक्सरसाइज करना भी जरुरी है | रोजाना रनिंग और वॉक करें | इसके अलावा जिम में एक्सेरसाइज कर सकते है | इससे आपके शरीर की मसल्स एक्टिव होती है | और आप जो भी हेल्दी खाना या नुस्खा लेते है, तो वो तेजी से शरीर में ऑब्जर्व होता है ,और उसके अच्छे परिणाम देखने को मिलते है |
आप चने या सोयाबीन को एक्सरसाइज करने के 15 से 20 मिनिट बाद खा सकते है | इसके अलावा आप दिन में भी कभी भी इसे खा सकते है | इसे आप सुबह और शाम को खाना खाने के बीच में ले सकते है | आपको इसे दिन में कम से कम 2 बार लेना है | इसके परिणाम आपको १५ दिन में ही दिखने लग जायेंगे और आपका वजन संतुलित तरीके से बढ़ेगा और आपका दुबला पतला शरीर सुडोल और मजबूत भी बनेगा |
इसी के साथ हम उम्मीद करते है की यह आर्टिकल आपके जीवन में बहुत ही फायदेमंद होगा | अगले आर्टिकल में हम आपको बताएंगे, फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के असरदार उपायों के बारे में |
तो फ्रेंड्स अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक करें | अगर कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें | और लोगो को भी इस जानकारी का लाभ हो इसके लिए इसे अधिक से अधिक शेयर करें |