इन 100% कारगर उपायों से थाइराइड दूर होगी एक महीने में 

Spread the love

फ्रेंड्स क्या आप सोच सकते है की घर की रसोई में मिलने वाली एक साधारण सी चीज से आपकी थाइराइड की प्रॉब्लम पूरी तरह ठीक हो सकती है | फ्रेंड्स यह एक बहुत ही कारगर घरेलू नुस्खा है जिसे घर में ही आसानी से बनाया जा सकता है | लेकिन वह चीज क्या है और उसका किस तरह से इस्तेमाल करना है यह जानना बेहद जरुरी है | 

आज के समय में लोगों में हार्मोनल प्रॉब्लम तेजी से बढ़ रही है | इन हार्मोनल प्रॉब्लम में जो प्रॉब्लम सबसे अधिक लोगो को बीमार कर रही है वह है थाइराइड की प्रॉब्लम | शरीर में थाइराइड की बीमारी होने पर कई तरह की समस्याएं सामने आने लगती है | पुरुषो की तुलना में महिलाओ इस बीमारी का अधिक शिकार बन रही है | थाइराइड की बीमारी का अगर सही समय पर उपचार किया जाये तो इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है, लेकिन अगर इस बीमारी का देर से पता चलता है तो पूरी जिंदगी दवाइया खानी  पड़ सकती है | 

थाइराइड होने पर आती है ये परेशानियां 

एक बार थाइराइड की बीमारी होने पर इसका लम्बे समय तक उपचार चलता है | इस बीमारी में वजन का तेजी से घटना बढ़ना, मांसपेसियों और  जोड़ो में दर्द होना , सेक्स में अरुचि होना, बालो का झड़ना, साँसों का फूलना, जल्दी थकान होना शरीर में कमजोरी आना , आंतो में खराबी आना और इसके अलावा महिलाओ में मासिक धर्म की समस्या जैसे लक्षण दिखाई देने लगते है | लेकिन कई बार इन लक्षणों को हम नजरअंदाज करते है जिससे की यह बीमारी बड़ा रूप ले लेती है और इसे ठीक करने में काफी अधिक समय लगता है | 

 फ्रेंड्स आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार नुस्खे बताएंगे,  जिन्हे आप घर में ही आसानी से बना सकते है|  और अपनी थाइराइड की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते है |लेकिन थाइराइड की समस्या को दूर करने के नुस्खे जाने उससे पहले हमारे लिए यह भी जान लेना जरुरी है की,  आखिर थाइराइड क्या है, और किन कारणों से यह बीमारी होती है | 

क्या है थाइराइड 

थाइराइड हमारे गले में पायी जाने वाली एक ग्रंथि होती है जिसका आकर तितली जैसा होता है | इसका काम हमारे शरीर के लिए जरुरी थाइरॉक्सिन हार्मोन का निर्माण करना होता है | जो की शरीर में ऊर्जा क्षय, प्रोटीन का निर्माण इसके  अलावा अन्य हार्मोन्स के प्रति होने वाली संवेदनशीलता को कंट्रोल करता है | जब हमारी थाइराइड ग्रंथि असंतुलित मात्रा में हार्मोन्स का निर्माण करने लगती है तब थाई राइड की समस्या  होती है | 

इससे हमारा मेटाबोलिजम में गड़बड़ी आती है, और हमारा वजन तेजी से घटने या बढ़ने लगता है | जब हमारे शरीर में थाइरॉक्सिन हार्मोन की मात्रा घटने लगती है तो यह  हाइपोथाइराइड की प्रॉब्लम होती है | जब शरीर में थाइरॉक्सिन हार्मोन की मात्रा बढ़ने लग जाती है तो हाइपर थाइराइड की प्रॉब्लम होती है | इसके अलावा थाइराइड ग्लेंड की प्रॉब्लम में हमारी थाइराइड की ग्रंथि में किसी तरह की सूजन या इन्फेक्शन होता है | 

हाइपोथायरायडिज्म 

दोस्तों आज हम नुस्खे जानेंगे हाइपोथयरॉइडिस्म की समस्या के लिए| यह समस्या तब होती है जब हमारे शरीर  की थइराइड ग्रंथि उतने हार्मोन्स प्रदान नहीं करें जितने हमारे शरीर को जरुरत होती है | ऐसी स्थिति में हमारे शरीर का वजन बहुत तेजी से  बढ़ने लगता है और हार्ट से रिलेटेड प्रॉब्लम के साथ साथ बालों का झड़ना भी शुरू होने लगता है |हाइपोथायरायडिज्म की समस्या ज्यादा और सबसे कॉमन है | और चुकी यह बहुत ही जिद्दी बीमारी है इसलिए हमें इसका पूरा इलाज और नियंत्रित करना जरुरी होगा |  

इसके लिए तीन  मुख्य उपाय है जिसके बारे में हम आज आपको बताने वाले है –

  1. घरेलु नुस्खे, 
  2. आयुर्वेदिक नुस्खे,
  3. योग और एक्सरसाइज  

दोस्तों इस बीमारी को हमेशा के लिए ख़त्म करने के लिए ये चारो उपाय ही बहुत ज्यादा आवश्यक है |  और अगर आप इन चारो को 1 महीने तक फॉलो करेंगे तो विश्वास मानिये 1 महीने के अंदर ही कितनी भी पुरानी  थाइराइड की बीमारी हो, आप उसे जड़ से मिटा सकते है | और अपने थाइराइड लेवल को फिर से नार्मल कर सकते है | 

थाइराइड के लिए घरेलू नुस्खा नंबर 1  

पहला नुस्खा बनाने के लिए हमे जरुरत होगी दालचीनी के  पावडर की, अजवाइन के पावडर की और मेथी के पावडर की | इन तीनो पावडर को आपको आपस में मिक्स करना है |  और इसका सेवन आपको रोज खाने से पहले 1 चम्मच गरम पानी के साथ मिक्स करके लेना है | यह चूर्ण भी थाइराइड की समस्या के लिए एक कारगर इलाज है |

इसकी अलावा धनिये के पानी से भी थाइराइड की समस्या को तेजी से ख़त्म किया जा सकता है  | इसे बनाने के लिए आप चाहे तो धनिये के पावडर को भी ले सकते है | या फिर साबुत धनिया भी ले सकते है | इसके लिए आप को 4 से 5 चम्मच धनिये को 1 लीटर पानी में डालकर उसे अच्छे से बॉईल करना है | और इसे तब तक उबालना है जब तक यह आधा ना हो जाये |

 इस तरह से पानी का कलर चेंज हो जायेगा और ये ड्रिंक तैयार हो जाएगी | फिर इस ड्रिंक को आपको रोजाना खाली  पेट पीना है | इस ड्रिंक को पिने से थाइराइड की प्रॉब्लम में तेजी से सुधार आता है |  और घरेलु इलाज में यह सबसे ज्यादा कारगर है | 

थाइराइड के लिए घरेलू नुस्खा नंबर 2 

 इनके अलावा नारियल का तेल भी थाइराइड में बहुत ही लाभ दायक होता है | अगर आप चाहे तो खाने वाले नारियल के तेल को रोजाना एक टाइम 1 चम्मच गरम दूध में मिलाकर पी सकते है | और साथ ही भोजन में भी नारियल के तेल को डालकर इसका सेवन कर सकते है | जिन लोगो को भी थाइराइड की समस्या है उन्हें नारियल के तेल का सेवन रोजाना करना ही चाहिए |  

थाइराइड की समस्या में अगली चीज जो बहुत ही ज्यादा असरदार है, वह है एप्पल विनेगर यानि की सेब का सिरका | यह आपको किसी भी किराने की दुकान पर मिल जायेगा |  या फिर सुपर मार्किट में मिल जायेगा | 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच एप्पल विनेगर और 1 चम्मच शहद मिलाकर पिने से थाइराइड की समस्या में सुधार आता है | इसके साथ ही यह हमारे वजन को भी कम करने में सहायक है | 

आयुर्वेदिक नुस्खे 

इसके बाद मैं  आपको बताना चाहुगा आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में इसमें सबसे पहले आता है कांचनार गुग्गल | दोस्तों यह एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी होती है जो किसी भी पतंजलि के स्टोर पर आपको मिल जाएगी | इसके अलावा अगर आप चाहे तो इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते है | अगर आपको यह साबुत नहीं मिलती है तो इसे आप गोली के फार्म में भी ले सकते है | रोजाना शाम को या दिन में खाना खाने के बाद इसका सेवन करने से थाइरायड की बीमारी में तेजी से सुधार आता है | 

इसके अलावा आप अश्वगंधा का सेवन कर सकते है | अश्वगंधा विशेषतः हाइपोथायरायडिज्म में बहुत अधिक लाभकारी होता है | क्यकि यह हमारे शरीर में हार्मोन्स की वृद्धि करता है | अश्वगंधा का  चूर्ण और इसकी साबुत जड़ किसी भी पतंजलि के स्टोर पर या आयुर्वेदिक स्टोर पर आसानी से मिल जायेगा | और अगर आप चाहे तो इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते है | इसके बाद जो तीसरा आयुर्वेदिक नुस्खा है वो है हरड़ का पावडर | हरड़ का पावडर भी आपको किसी भी आयुर्वेदिक स्टोर या पतंजलि स्टोर पर मिल जायेगा  | इसका सेवन आप सुबह या शाम गुनगुने पानी के साथ कर सकते है | इससे थाइराइड की समस्या में बहुत जल्दी फायदा  मिलता है | 

थाइराइड में योग है लाभकारी 

फ्रेंड्स किसी भी बीमारी को ठीक करने के लिए दवाइयों के साथ साथ आपके अंदर की शक्ति का मजबूत होना भी बहुत जरुरी है और इसमें मदद करता है योग | योग के द्वारा आज के समय में कई बड़ी से बड़ी बीमारी को ख़त्म किया जा सकता है यही वजह है की आज विकसित देशो के लोगो ने अपनी जीवनशैली में योग को महत्वपूर्ण स्थान दिया है | 

आप भी योग की मदद से अपनी थाइराइड की ग्रंथि के कार्य करने की प्रणाली को ठीक कर सकते , है जिससे आपके थाइराइड समस्या जरूर ठीक हो पायेगी | इसके लिए उज्जई प्राणायाम सबसे असरदार सिद्ध होता है | इसमें आपको गले को अंदर की और दबाते हुए नाक की दाये छिद्र से गहरी साँस को अंदर की और खींचना होता है | फिर इसे जितने ज्यादा से ज्यादा देर हो रोके, और नाक के बाए छिद्र से सांस छोड़े | अब इसी प्रक्रिया को दाये छिद्र को बंद करके बाए छिद्र से सांस लेकर करें | 

 यह प्राणायाम आपकी थाइराइड की समस्या को बहुत तेजी से ठीक करता है | अगर आप नुस्खे के साथ साथ रोजाना सुबह  प्राणायाम करते है, तो आपकी थाइराइड की समस्या 1 महीने में ही ठीक हो सकती है | 

Leave a Comment