घर पर बनाये शैम्पू | इतना असरदार है की हैरान रह जायेंगे आप

Spread the love

जब भी हम घर से बाहर निकलते है तो धूल मिटटी और पॉल्यूशन का सबसे बुरा प्रभाव हमारे बालो पर पड़ता है | यही वजह है की आज लोगो के बाल समय से पहले ही झड़ने लगे है | साथ ही बालो में डेंड्रफ की समस्या भी सामने आती है | ऐसे में अधिकांश लोग बालो पर शेम्पू लगाते है |

आप जिन शेम्पू का इस्तेमाल बालो के लिए करते है वो आपके बालो को साफ़ करके शाइनिंग तो लाते है लेकिन लम्बे समय तक इन बाजार में मिलने वाले शेम्पू के  इस्तेमाल से आपके बाल ख़राब होने लगते है | क्युकी इन शेम्पू में बालो को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक केमिकल मिले होते है |

 अगर आपको लगता है की आप हर्बल शेम्पू या प्रोटीन शेम्पू का इस्तेमाल कर रहे है और इनमे ये केमिकल नहीं होंगे तो यह आपकी ग़लतफ़हमी है | क्युकी ये सभी शेम्पू डिटर्जेंट बेस होते है  और इन्हे गाढ़ा, खुसबूदार और झाग युक्त बनाने के लिए इनमे कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है | और जिन बालो की समस्या को ख़त्म करने के लिए आप इनका उपयोग करते है वो बालो की प्रॉब्लम और अधिक बढ़ जाती है | 

बालों की हर तरह की समस्या दूर करता है भृंगराज 

बालो का झड़ना रोककर उन्हें काला घना और मजबूत बनाने के लिए जो पहला शेम्पू है उसे बनाने के लिए हमे जरुरत होगी मेथी दाना, ग्रीन टी, करि पत्ता यानि की मीठा नीम, त्रिफला का चूर्ण, विटामिन इ ऑइल या फिर नारियल का तेल और भृंगराज की | जिन लोगो के बाल तेजी से घट रहे है या दिन पे दिन पतले होते जा रहे है | उन लोगो के लिए भृंगराज एक वरदान की तरह है |

आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल बालो से जुडी हर तरह की समस्या के लिए पुराने समय से किया जाता आ रहा है | यह बालों में एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है | और बालो को जड़ों से मजबूत करके गंजेपन को पूरी तरह से ख़त्म कर देता है |

बनाने की विधि 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप पानी में 2 चम्मच ग्रेन टी और 10 से 15 मीठे नीम के पत्ते डालकर 5 मिनिट तक अच्छी तरह बॉईल कर ले | इसमें अगर आप टी बेग वाली ग्रीन टी का इस्तेमाल करते है तो 2 बेग ग्रीन टि को फाड़कर उनके अंदर की ग्रीन टी  का इस्तेमाल करें | इसे अच्छी तरह उबाल लेने के बाद गैस को बंद कर दे |

इसके ठंडा होने से पहले 2 चम्मच मेथी दाना, चम्मच भृंगराज पावडर और 2 चम्मच त्रिफला का चूर्ण मिलाये | इसके बाद इन साडी चीजों को आपस में मिक्स करके इसे रात भर के लिए ढककर के रख दे | ढककर रखने से ये सारी  चीजे अच्छी  तरह से इंफ्यूज हो जाती है | और इसके सारे पोषक तत्व पानी में पूरी तरह से आ जाते है | कोसिस करे की इस पूरी प्रक्रिया में आप लोहे के बर्तन का ही प्रयोग करें | क्युकी ऐसा करने से इस तैयार शेम्पू का असर दुगुना हो जाता है | 

रात भर रखने के बाद जब सुबह यह पूरी तरह ठंडा हो जाये तो इसे छानकर अलग कर ले | और फिर इस अलग हुए पानी में 1 से 2 चम्मच विटामिन इ ऑइल या फिर नारियल का तेल मिलाये | इस तरह से यह शेम्पू तैयार हो जायेगा | इस तैयार शेम्पू को किसी साफ़ प्लासिटक या कांच के कंटेनर और बोतल में भरकर रख ले| चुकी यह पूरी तरह प्राकृतिक है और इसमें किसी भी तरह के केमिकल का प्रयोग नहीं किया गया है इसलिए इसका इस्तेमाल करते समय ज्यादा झाग नहीं आएगा पर फिर भी बालो को साफ़ करने और बालो से तेल हटाने के लिए यह बाजार वाले शेम्पू की तरह ही काम करेगा | 

झाग के लिए मिला सकते है बेबी वाश 

अगर आप इसमें झाग चाहते है तो इसके अंदर रीठा पावडर मिलाया जा सकता है | या फिर इसमें आप 30 से 40 ml  बेबी वाश भी मिला सकते है| बेबी वाश हम इसमें इसलिए मिला रहे है की यह बच्चो के लिए बने होते है और इनमे किसी तरह के हानिकारक केमिकल्स का उपयोग नहीं होता है | लेकिन तो भी हमे बेबी हर्बल शेम्पू का ही इस्तेमाल करना है | 

इस शेम्पू के बन जाने के बाद अब ये भी जान ले की इसका आपको अपने बालो पर इस्तेमाल कैसे करना है | नहाने से पहले सूखे बालो में इस शेम्पू से हमे हमारे बालो और उनकी जड़ो यानि की स्कल तक अच्छे से मसाज करनी है | इसके बाद जब आप नहाये तब भी गीले बालो में करीब  5 मिनिट तक इस शेम्पू से अच्छे से अपने बालो की मसाज करें |

मसाज हमे हलके हाथो से करनी है| और मसाज करने के बाद थोड़ी देर के लिए इस शैम्पू को  बालों पर ही लगा रहने  दे | फिर इसे नार्मल पानी से धो ले | 

आंवला दूर करता है बालों से जुडी हर तरह की समस्या 

 त्रिफला के अंदर इतने गुण होते है की इसे धरती का अमृत कहा जाता है | यह आयुर्वेद की 3 जड़ी बूटी आंवला, बहेड़ा और हरड़ से मिलकर बनाया जाता है | यह हमारे बालों को मजबूत बनाकर सफ़ेद हो रहे बालो को काला बनाता है और बालो में जमी सारी  गंदगी को साफ़ करके डेंड्रफ को भी साफ़ करता है |

अगर आपको इसका चूर्ण नहीं मिलता तो आप इसकी टेबलेट या फिर केप्सूल का भी इस्तेमाल कर सकते है | इस शेम्पू को रेफ्रिजरेटर में 20 से 30 दिनों के लिए भी स्टोर करके रखा जा सकता है | 

और साथ ही बच्चो से लेकर बूढ़ो तक तक हर व्यक्ति इस शेम्पू का इस्तेमाल अपने बालो को धोने के लिए कर सकता है | केमिकल फ्री होने की वजह से अगर आप चाहे तो एक दिन छोड़कर या फिर रोजाना भी इसका इस्तेमाल कर सकते है | इसके साथ ही इस शेम्पू को बनाने में लगी सारी  सामग्री अगर आप को मार्किट में नहीं मिलती है | तो आप उसे ऑनलाइन भी खरीद सकते है |

इस शेम्पू में दही मिलाकर लगाने से दूर होता है डेंड्रफ 

अगर आपको बहुत ज्यादा डेंड्रफ है, और आपके स्कल में से पपड़ी जैसी निकलती ही रहती है तो इस शेम्पू को सूखे बालो में लगाते समय इसमें 2 चम्मच दही मिक्स कर ले | और फिर इससे अपने बालो पर 5 से 10 मिनिट तक मसाज करें | इसके बाद जब इससे आप अपने बालों को धोने के लिए दूसरी बार जब इस शेम्पू का इस्तेमाल करेंगे तब इसमें एक चम्मच निम्बू का रस मिला ले |

इसे अपने बालो में 5 मिनिट तक बालों पर लगा रहने दे | और उसके बाद इसे नार्मल पानी से धो ले | इस तरह से इस शेम्पू के साथ इन 2 स्टेप्स को फॉलो करने से एक ही बार में बालों का जिद्दी से जिद्दी डेंड्रफ पूरी तरह ख़त्म किया जा सकता है| 

हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी  जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे |  अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर  करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें | 

Leave a Comment