गुड़ का स्वाद एक अलग ही आनंद प्रदान करता है | लेकिन स्वादिस्ट होने के साथ ही गुड़ के फायदे भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक होते है | यही वजह है की भारतीय लोगों के खाने में गुड़ का एक विशेष स्थान है | और खासतौर पर सर्दियों में इसका अधिक सेवन किया जाता है | कई जगह तो चाय में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है क्योकि गुड़ की चाय के फायदे भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते है | आज के इस लेख में हम गुड़ के फायदे गुड़ की चाय के फायदे के साथ ही कुछ गुड़ के नुकसान के बारे में भी जानेंगे | लेकिन इससे पहले हमें यह जानना जरुरी है क्या गुड़ क्या है और इसे कैसे बनाया जाता है |
गुड़ क्या है (What is Jaggery) ?
गुड़ भूरे पिले रंग का एक खाद्य पदार्थ है जो की स्वाद में बहुत मीठा होता है | और विभिन्न देशो में खासकर भारत में इसका उपयोग भोजन में बहुत अधिक किया जाता है | यह सूखा और ठोस होता है लेकिन यह पानी में जल्दी घुल जाता है | और इसमें पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते है, इस वजह से चीनी के स्थान पर इसका सेवन लाभकारी माना जाता है | विश्व के 70% गुड़ का उत्पादन भारत में होता है |
गुड़ कैसे बनाया जाता है ?
गुड़ बनाने के लिए गन्ने के रस को बड़े बड़े कड़ाहों में छानकर डाला जाता है | फिर उनमें मौजूद गंदगी को हटाने के लिए उसमें चुने का उपयोग किया जाता है | चुने से प्रतिक्रिया करके इसमें मौजूद गंदगी ऊपर आकर जम जाती है | जिसे की अलग कर लिया जाता है | इसके बाद इसे वापिस उबाला जाता है जिससे की रस में मौजूद पानी उड़ जाता है और यह तरल गाढ़ा हो जाता है | तब इसे छोटे या बड़े सांचो में डालकर जमा लिया जाता है |
गुड़ के पोषक तत्व |
पोषक तत्व | 100 ग्राम मात्रा में |
सुक्रोज | 65 – 85 ग्राम |
फ्रेक्टोज | 10-15 ग्राम |
प्रोटीन | 0.4 ग्राम |
आयरन | 10 मिलीग्राम |
वसा | 0.1 ग्राम |
मैगनीज | 0.2 – 0.5 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 1050 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 75-85 मिलीग्राम |
कैलोरी | 383 |
गुड़ खाने के फायदे | Jaggery Benefits in Hindi
गुड़ आयरन मेगनीज पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है और इसके सेवन करने से स्वास्थ्य को अनेक लाभ होते है | तो आइये जानते है गुड़ के फायदों के बारे में |
लीवर को डिटॉक्सीफाई करता है गुड़
गुड़ एक प्राकृतिक रूप से शरीर को साफ़ करने वाला उत्पाद है | गुड़ शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, और शरीर के विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालता है और लिवर को शुद्ध करता है | गुड़ के सेवन से लीवर पर काम के दबाव को कम करता है | इसलिए अगर आप अपने लिवर को शुद्ध करना चाहते है तो आपको रोजाना एक सामान्य मात्रा में गुड़ का सेवन करना चाहिए |
उच्च लोह मात्रा है गुड़ में खून की कमी करता है दूर
गुड़ में उच्च मात्रा में आयरन और फोलेट होता है जो की शरीर में लाल रक्त कणों को सामान्य बनाये रखता है और शरीर में खून की कमी को दूर करता है | खासकर गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है | खून की कमी को दूर करने के साथ ही यह शरीर को तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करता है |
खून साफ करता है गुड़
कई गुणों के साथ ही गुड़ खाने के लाभ में सबसे बड़े फायदा है की यह हमारे रक्त को साफ़ करता है | लेकिन इसका सेवन सही मात्रा में सेवन करना चाहिए | अगर हमारे शरीर में मौजूद रक्त शुद्ध रहता है तो हम कई तरह की बीमारी से बचे रहते है |
गुड़ के एंटीऑक्सीडेंट तत्व बढ़ाते है रोग प्रतिरोधक क्षमता
जेगरी यानि की गुड़ में सेलेनियम और ज़िंक जैसे बड़ी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है | ये तत्व शरीर में विषाक्त पदार्थो को दूर करते है और किसी भी तरह के संक्रमण को दूर करता है | जिससे की शरीर में बीमारी को दूर किया जा सकता है |
सांस की समस्या को करता है दूर गुड़
ऐसा माना जाता है की गुड़ कई तरह की स्वसन सबंधी समस्या दूर करते है | गुड़ के साथ तिल का सेवन करने से अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी स्वांस सबंधी समस्या दूर की जा सकती है |
मासिक धर्म के दर्द को करता है दूर गुड़
महिलाओं के लिए पीरियड के समय होने वाला दर्द एक बड़ी समस्या होता है | ऐसे में गुड़ इसमें राहत प्रदान करता है | यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो की पेट की ऐंठन को दूर कर पीरियड के दर्द में आराम दिलाता है | इसके लिए महिलाओं को एक छोटा टुकड़ा गुड़ का सेवन करना चाहिए | गुड़ के सेवन से एंडोर्फिन रिलीज होता है जो की पीरियड के समय के दर्द में आराम दिलाता है |
गुड़ में मौजूद मैग्नीशियम है आंतो के लिए लाभकारी
बहुत से पोषक तत्वों के साथ ही गुड़ में मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो की शरीर की आंतो को मजबूत बनाता है | और शरीर की मजबूत आंत पाचन को अच्छा रखने और मल त्याग को आसान बनाती है इसलिए दिन में एक निश्चित मात्रा में गुड़ का सेवन लाभकारी होता है |
शरीर के तापमान को सामान्य रखता है गुड़
गुड़ का उपयोग शरीर के तापमान को सामान्य बनाने में भी बहुत उपयोगी होता है | गुड़ के सेवन से पेट भी ठंडा रहता है | इसके लिए गुड़ के शरबत का सेवन करना चाहिए | भारत में गुड़ का शरबत बहुत ही लोकप्रिय है और लोग इसे बड़े चाव से पीते है | यह स्वादिस्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है|
पोटेशियम लाभकारी है वजन घटाने में
आज के समय में मोटापा एक बहुत बड़ी समस्या है और वजन घटाने के लिए गुड़ का सेवन बहुत लाभकारी होता है | गुड़ में अच्छी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो की शरीर की माँसपेशिओ को मजबूत बनाता है और साथ ही हमारे मेटाबॉलिज्म को भी स्ट्रांग बनाता है | पोटेशियम शरीर की पानी की कमी को भी दूर करता है और वजन को बढ़ने से रोकने में लाभकारी होता है |
एनर्जी का अच्छा स्त्रोत है गुड़
एनर्जी पाने के लिए गुड़ एक अच्छा स्त्रोत है गुड़ में मौजूद कार्बोहाइड्रेट रक्त में धीरे धीरे घुलते है और शरीर को लम्बे समय तक ऊर्जा प्रदान करते है | जबकि चीनी शरीर में बहुत तेजी से घुलती है इससे तुरंत एनर्जी तो मिलती है लेकिन थोड़े समय के लिए |इसका एक फायदा यह भी है की यह शरीर में शर्करा के स्तर को तेजी से नहीं बढ़ने देता | और शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है |
पाचन अच्छा करता है गुड़
पुराने समय से ही यह माना जाता है की गुड़ शरीर का पाचन अच्छा करता है | रोजाना एक छोटा टुकड़ा गुड़ खाने से यह हमारे पेट के पाचन एंजाइम को सक्रीय करता है और हमारे मल के त्याग को आसान बनाता है और कब्ज को दूर करता है | यह आंतो की सफाई करता है और कब्ज की समस्या को खत्म करता है | इसलिए कब्ज से छुटकारा पाने के लिए एक निश्चित मात्रा में गुड़ का सेवन करना चाहिए |
गुड़ की चाय से दूर होगी सर्दी खांसी
सर्दी का मौसम आते ही घर घर में सर्दी और खांसी से लोग बीमार होने लगते है | यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के जरिये फैलती है | ऐसे में गुड़ का सेवन flu के इस संक्रमण से बचा सकता है | गुड़ के एंटीबैक्टीरियल तत्व संक्रमण को दूर करते है और शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते है | इसके लिए गुड़ को गर्म पानी में मिलाकर पी सकते है या फिर चाय में चीनी की जगह गुड़ को मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते है | यह शरीर में गर्मी पैदा करता है और सर्दी और खांसी जैसी बीमारियों में तेजी से आराम पहुंचाता है |
शुक्राणु की गुणवत्ता सुधारता है गुड़
गुड़ का उपयोग शरीर की कमजोरी दूर कर ताकत बढ़ाने के साथ ही यह पुरुषो में शुक्राणु का उत्पादन बढ़ाता है और उनकी गुणवत्ता में सुधार करता है | इसके लिए आंवला पाउडर के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए | आयुर्वेद में भी इसका उल्लेख किया गया है | साथ ही मूत्र सबंधी विकारों को भी दूर करता है |
गुड़ के विभिन्न देशो और भाषाओं में नाम | Jaggery mening in Other Language & Country
हिंदी संस्कृत (Hindi, Sunskrit ) – गुड़ ( gud )
कोंकणी ( Konkani ) – गोड़
मलयालम ( Malyalam ) – शर्करा
कन्नड़ ( Kannad ) – बेल्ल
तमिल ( Tamil ) – वेल्लम
नेपाली ( Nepali ) – भेली
चीनी की जगह गुड़ के फायदे
चीनी की तुलना में अगर गुड़ का सेवन किया जाता है तो यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है | चीनी में पोषक तत्वों की मात्रा 00 होती है | और चीनी को बनाने में बड़ी मात्रा में केमिकल का उपयोग किया जाता है | इसलिए चीनी के सेवन को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है | एक और बड़ा नुकसान यह है की चीनी के सेवन से शरीर में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है, जो की डाइबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का एक बड़ा कारण होता है |
इसकी तुलना में गुड़ में पोटेशियम, मैग्नीशियम, मेगनीज, प्रोटीन, आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाता है जो की शरीर के लिए बेहद लाभकारी होते है | यह कई तरह की बीमारियों को दूर करता है और इसके सेवन से लम्बे समय तक एनर्जी मिलती है और शरीर की कमजोरी दूर होती है| लेकिन गुड़ में भी बड़ी मात्रा में शर्करा होती है इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है | इसलिए एक निश्चित मात्रा में गुड़ का सेवन करना चाहिए |
गुड़ का उपयोग
- गुड़ का सेवन आप भोजन कर सकते है |
- गुड़ की रोटी बनाकर खा सकते है |
- गुड़ का शरबत बहुत ही स्वादिस्ट और स्वास्थ्यवर्धक होता है |
- चावल में गुड़ मिलाकर खा सकते है |
गुड़ के नुकसान
गर्मी के मौसम में गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए | इससे नाक से खून आ सकता है |
एक मात्रा से अधिक गुड़ के सेवन से शरीर में शर्करा का स्तर बढ़ सकता है | इसलिए इसका सामान्य मात्रा में ही सेवन करना चाहिए |
कुछ लोगों को गुड़ के सेवन से एलर्जी हो सकती है उन्हें भी गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए |