कुलथी की दाल के फायदे | Horse Gram Benefits in Hindi

Spread the love

आज के आर्टिकल horse gram in Hindi में हम जानेंगे की हॉर्स ग्राम यानि की कुल्थी की दाल क्या है , हमारे स्वास्थ्य के लिए कुलथी की दाल के फायदे क्या है और कुलथी दाल के नुकसान क्या है | भोजन में दालों को स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी बताया गया है | दालों से प्रोटीन प्राप्त होता है जो की हमारे शरीर के लिए एक जरुरी तत्व है जिससे हमें एनर्जी  मिलती है | अक्सर हम घरों में मुंग , चना , उड़द , अरहर आदि दालों का ही उपयोग करते है | लेकिन एक दाल और है जिसमे की बहुत से ऐसे गुण होते है जिसके कारन उसे औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है |

कुलथी की दाल क्या होती है | What is Horse Gram in Hindi 

कुलथी की दाल का वैज्ञानिक नाम है Macrotyloma uniflorum है | इसमें बड़ी मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेड पाया जाता है | दक्षिण भारत में इसकी अच्छी पैदावार होती है और कई खास तरह की व्यंजन इससे बनाये जाते है | इसका पौधा इन पत्तियों वाला होता है और इसका रंग थोड़ा गहरा भूरा होता है | कुलथी दाल का अंग्रेजी नाम हॉर्स ग्राम है | यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है और इसका सेवन करने से कई तरह के रोगों से बचा जा सकता है|

कुलथी दाल के पोषक तत्व | Horse Gram Nutrient in Hindi 

कुलथी की दाल प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का बहुत अच्छा सोर्स होती है | अन्य दालों की तुलना में इसमें बड़ी मात्रा में पोषक तत्व होते है इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेड के आलावा आइरन और कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाए जाते है | आइये जानते है और कौन कौन से पोषक तत्व कुलथी की दाल में पाये जाते है |  

पोषक तत्वमात्रा
कार्बोहाइड्रेड57.2 %
प्रोटीन22%
डाइटरी फाइबर5.3%
फैट0.50%
कैल्शियम287mg
फास्फोरस311mg
कैलोरी 321kcal
आयरन6.77mg
थायमिन ( विटामिन)0.4mg
राइबोफ्लेविन 0.2mg
नाइसिन 1.5mg

कुलथी की दाल के फायदे | Horse Gram Benefits in Hindi 

| आइये जानते है हमारे स्वास्थ्य के लिए कुलथी की दाल के फायदे क्या क्या है | 

मधुमेह में कुलथी के फायदे | Horse Gram Benefits for Diabetes in Hindi 

डाइबिटीज की समस्या में कुलथी बहुत ही फायदेमंद होता है | हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में यह पाया है की कुलथी की दाल में एंटीहाइपरग्लिसिमिक गुण होते हैं  साथ ही ऐसे गुण भी होते है जो की इन्सुलिन के प्रतिरोध को कम करते है | पॉलीफ्लेवोनोल , फ्लेवोनॉइड, प्रोटीन और कई ऐसे तत्व होते है जो की एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है |  कुल्थी की दाल में कार्बोहाइड्रेड के पाचन को धीमा करके और प्रोटीन-टायरोसिन फॉस्फेट 1 बीटा एंजाइम को रोककर इंसुलिन प्रतिरोध को कम करके पोस्टपैंडियल हाइपरग्लाइसेमिया को कम करने की खास क्षमता होती है| इसलिए मधुमेह होने पर  कुलथी की दाल के सेवन को लाभकारी माना गया है |

वजन बढ़ाने में कुलथी के फायदे | 

अगर आप मोटापे से परेशान है तो ऐसे में कुलथी का सेवन आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकता है | कुलथी में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो की भोजन को पचाने के लिए बहुत जरुरी तत्व होता है | भोजन के अच्छे से पचने से शरीर में अनावश्यक फैट (वसा ) नहीं जमती है | फैट वजन बढ़ने का एक बहुत बड़ा कारण है | इसलिए कुलथी का सेवन करके आप पोषक तत्व तो प्राप्त करते है साथ ही मोटापे से भी बचते है | 

बवासीर में लाभकारी है कुल्थी की दाल

बवासीर एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज  दर्द से बेहाल हो जाता है | बवासीर के इलाज के साथ ही मरीज को भोजन का भी ध्यान रखना होता है |  बवासीर में आयुर्वेदिक विशेषज्ञ भी कुलथी की दाल के सेवन की  सलाह देते है | इसमें बड़ी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो की खाने को अच्छे से पचाती है और इससे मल भी आसानी से त्याग पाते है | इससे गुदा की मांसपेशियों को भी आराम मिलता है| इसलिए  इसे बवासीर की समस्या में लाभकारी माना जाता है | 

पथरी का इलाज है कुलथी दाल

पथरी के इलाज में कुलथी को बहुत ही लाभकारी माना जाता है | कुलथी में बहुत से ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो की एंटीऑक्सीडेंट युक्त होते है| ये तत्व गुर्दो की गंदगी को दूर करने के साथ ही किडनी के पत्थर को तोड़कर उसे मूत्र के रास्ते बाहर निकाल देते है | इसलिए इसका इस्तेमाल पुराने समय से ही पथरी के इलाज के लिए किया जाता है |

सर्दी खांसी में लाभकारी है कुलथी की दाल 

सर्दी के मौसम में खांसी और सर्दी जुकाम हो जाना एक आम समस्या है | सर्दी और खांसी की समस्या में भी कुलथी की दाल को बहुत ही लाभकारी माना गया है | इसके एंटी बैक्टीरियल तत्व हानिकारक बैक्टीरिया को ख़त्म करते है और सर्दी जुकाम और खांसी की समस्या को दूर करते है | इसके साथ ही इसे गले के संक्रमण में भी लाभकारी माना गया है |

कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद है कुलथी 

आज के समय कोलेस्ट्रॉल बढ़ना जानलेवा साबित हो सकता है | कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हार्ट सबंधी  बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है | कुलथी की दाल में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है और साथ ही इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा पायी जाती है जो की शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल यानी की LDL को बढ़ने से रोकती है |

अल्सर ठीक करने में कुलथी 

कुलथी की दाल में फ्लेवोनॉयड होता है जो की  अल्सर को ठीक करने  में  लाभकारी है | फ्लेवोनॉयड को एंटी अल्सर माना जाता है | कुलथी की दाल में फाइबर भी होता है जो की पाचन को अच्छा बनाता है और पेट की गर्मी को शांत करता है | विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी यह माना है की अल्सर की समस्या में कुलथी बहुत ही लाभकारी होती है | 

अनियमित माहवारी में लाभकारी है कुलथी 

महिलाओ के लिए पीरियड्स से जुडी कई तरह की समस्या होती है जिनमे बड़ी संख्या में महिलाये अनियमित माहवारी से परेशान होती है | अनियमित माहवारी में पीरियड्स या तो जल्दी जल्दी आते है, या बहुत लेट आते है | एशिया के कई देशो में प्राचीन काल से ही इस समस्या में कुलथी की दाल का उपयोग किया जाता रहा है | कुलथी की दाल में फाइबर और कई तरह के पोषक तत्व होते है जो की स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते है|

पाचन को बेहतर बनाती है कुलथी

अगर हमारा पाचन  अच्छा है तो हम कई तरह  की समस्याओं से मुक्त रहते है | खाना अच्छे से पच सके इसमें फाइबर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है | कुल्थी की दाल में फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती है जो की शरीर में पाचन तंत्र को मजबूत करती है जिससे खाना अच्छे से पच पाता है | और फाइबर के कारन मल त्यागने में भी आसानी होती है | 

कुलथी के नुकसान 

  • आवश्यकता से अधिक कुलथी का सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है | कुलथी में बड़ी मात्रा में फाइबर पाया जाता है | फाइबर अच्छा होता है लेकिन अधिक सेवन करने से पाचन खराब हो सकता है | 
  • कुलथी में कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है लेकिन इसके अधिक सेवन से दस्त हो सकते है , गैस की भी प्रॉब्लम हो सकती है और पेट में सूजन भी आ सकती है | 

हम उम्मीद करते है की कुलथी के फायदे से सबंधित यह लेख आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा | अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें |

Leave a Comment