हमारे स्वास्थ्य के लिए काला नमक के फायदे इतने अधिक है की आप इन्हे जानकर हैरान रह जायेंगे | भारत में खाने में बहुत से मसालों का उपयोग किया जाता है ये मसाले ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी होते है | और इनके सेवन से कई तरह की बीमारी दूर होती है | काला नमक का उपयोग मुख्यतः भारतीय महाद्वीप पर किया जाता है | काला नमक कई तरह के औषधीय गुणों से युक्त होता है | इसका सेवन और उपयोग करने से हम कई तरह की बीमारियों को दूर कर सकते है |
काला नमक क्या है | Black Salt in Hindi
भारत काले नमक का एक बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है | भारत में यह बहुत लोकप्रिय है और अलग अलग हिस्सों में इसे अलग अलग नाम से जाना जाता है | गुजराती में इसे मिठू , मलयालम में उप्पू, और बांग्ला में इसे लबन के नाम से जाना जाता है | दिखने में इसका रंग थोड़ा गहरा लाल होता है और जब इसका चूर्ण बना दिया जाता है तो यह गुलाबी रंग का दिखने लगता है |
काला नमक कैसे बनाया जाता है |
काला नमक एक खनिज तत्व है | इसे बनाया नहीं जाता बल्कि इसे पहाड़ों की खान से निकाला जाता है | इसका निर्माण ज्वालामुखी के पत्थरो से हुआ है और इसकी अधिकांश खानें हिमालय में है | इसलिए इसे हिमालयन सॉल्ट भी कहा जाता है | इसकी खाने भारत, नेपाल और पाकिस्तान में पायी जाती है | इसके अलावा नकली काला नमक भी बनाया जाता है इसे बनाने के लिए हरड़ के बीजो का उपयोग किया जाता है | हरड़ के बीजो को नमकीन पानी में डालकर उबाला जाता है | इससे पानी तो भाप बनकर उड़ जाता है और उसके बाद काले रंग का यह नमक बचता है |
काले नमक में औषधीय तत्व | Black Salt Nutrient in Hindi
काले नामक में सोडियम होता है जिसके कारण इसका स्वाद नमकीन होता है | काले नमक में सोडियम के अलावा हायड्रोजन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, ग्रेगेट और फोरिक एसिड जैसे 70 से अधिक खनिज लवण पाए जाते है जो की हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते है |
काळा नमक के फायदे | Black Salt Benefits in Hindi
काळा नमक ना सिर्फ खाने को स्वादिस्ट बनाता है बल्कि साधारण नमक की तुलना में यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है |
पाचन के लिए काले नमक के फायदे | Black Salt Benefits for Digestion in Hindi
भोजन पचाने में काला नमक बहुत ही फायदेमंद होता है इसमें लेक्सेटिव गुण पाए जाते है जो की हमारी लार ग्रंथियों को सक्रीय करते है | जिससे की लार के साथ मिलकर खाना शरीर में अच्छे से पचता है | यह हमारे लिवर और इंस्टेटाइन में भोजन को पचाने वाले एंजाइम को उत्तेजित करता है जिससे की खाना अच्छे से पांच पता है | भोजन के अच्छे से पचने के कारन गैस एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम दूर होती है |
शरीर के विषैले तत्वों को करता है दूर |
काला नमक में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो की शरीर में हानि पहुंचने वाले बैक्टीरिया को ख़त्म करते है और शरीर के विषैले तत्वों को दूर करते है | जिससे की शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से बचा रहता है |
काला नमक से मजबूत होती है हड्डियां |
हमारे शरीर में हड्डियों की मजबूती के लिए काले नमक की आवश्यकता होती है | अगर शरीर में कैल्शियम की कमी होती है तो इससे हड्डिया कमजोर होने लगती है और गठिया और अर्थराइटिस जैसी बीमारिया होती है | काले नमक में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो की हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है और हमें हड्डियों से सबंधित बीमारियों से बचाता है |
कोलेस्ट्रॉल को कम करता है काला नमक |
हमारे शरीर में होने वाली बहुत सी बीमारियों के लिए बढ़ता कोएल्सेंट्रोल जिम्मेदार होता है | हानिकारक कोलेस्ट्रॉल से दिल सबंधी बीमारिया हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज जैसी बीमारिया होने का खतरा रहता है | काला नमक में मौजूद औषधीय तत्व हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करते है और हमारे ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करते है |
मुँह और दांतो के लिए फायदेमंद है काला नमक |
काला नमक के सेवन और इसके कुल्ले करने से आपके दांत सफ़ेद और स्वच्छ होते है | यह मुँह के बैक्टीरिया को दूर करता है और मुंह को स्वस्थ बनाता है | अगर आपके गले में इन्फेक्शन है खराश है तो आप काले नमक के पानी के गरारे कर सकते है इससे गले की खराश में आराम मिलता है |
मोटापे को कम करने में है लाभकारी |
मोटापा आज के समय बहुत सी बीमारियों की जड़ है | मोटापा बढ़ने के बहुत से कारणों में से एक सोडियम भी है | हम जो साधारण नमक का सेवन करते है उसमे अधिक मात्रा में सोडियम पाया जाता है | अधिक सोडियम के सेवन से मोटापा बढ़ता है | जबकि काले नमक में सोडियम की मात्रा कम होती है और इसके सेवन से हम अधिक सोडियम नहीं लेते है और हमारा मोटापा नहीं बढ़ता है |
डिप्रेशन को दूर करने में काले नमक के फायदे | kale namak ke fayde depression me
आज के समय इस भागती दौड़ती जिंदगी में काम के बोझ या पारिवारिक कारणों से हर समय तनाव बना रहता है | यह तनाव कई तरह की बीमारियों का कारण बनता है | काला नमक तनाव को दूर करने में भी बहुत अधिक फायदेमंद है | इसके सेवन से सेरोटिन और मेलाटोनिन हार्मोन में वृद्धि होती है जो की तनाव को दूर करने और अच्छी नींद लाने का काम करते है |
काले नमक के फायदे त्वचा के लिए | Black Salt Benefit for Skin in Hindi
काला नमक हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है | इससे त्वचा की खुजली और ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है | इसके लिए आप अपने नहाने के पानी में काले नमक को मिलाकर उससे नहा सकते है | इससे आपकी त्वचा का सूखापन दूर होगा | इसके अलावा काले नमक को फेशवाश में मिलाकर लगाने से आपके चेहरे की सारी गंदगी दूर होती है और त्वचा में निखार आता है |
बालों के लिए काले नमक के फायदे | Black Salt Benefits for Hair in Hindi
काले नमक में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है, ये पोषक तत्व हमारे बालों को समुचित पोषण प्रदान करते है | जिससे हमारे बाल जड़ों से मजबूत होते है और उन्हें अच्छी ग्रोथ मिलती है | साथ ही अगर आप डेंड्रफ से परेशां है तो आधी चम्मच काले नमक को आधे कप टमाटर के साथ मिलाकर सेवन करें |
काले नमक के नुकसान
समुद्री नमक की तुलना में काला नमक फायदेमंद होता है | लेकिन काले नमक के सेवन से कुछ समस्याएं भी आ सकती है | आइये जानते है काले नमक के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में |
- काले नमक के अधिक सेवन से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है | जिससे मोटापा , ह्रदय रोग का खतरा बढ़ सकता है |
- काळा नमक अधिक खाने से हाइब्लडप्रेशर की समस्या हो सकती है |
हम उम्मीद करते है की Black Salt in hindi से आपको काला नमक क्या है इसके फायदे और नुकसान क्या है इसके बारे में जानकारी मिल गयी होगी | अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें | और इस लेख से सबंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |