कमर हाथ घुटने के दर्द को करें 10 मिनिट में बाय बाय

Spread the love

फ्रेंड्स आकड़ा एक औषधीय पौधा है और इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक, होमेओपेथिक और एलोपेथी सभी में किया जाता है | लेकिन सभी आकड़ों का  दवाई के रूप में प्रयोग नहीं किया जाता है | आंकड़े की कई उपप्रजातियाँ होती है | जिनमे से सफ़ेद, हलके जामुनी और मिश्रित जामुनी रंग के पुष्प आते है | इसमें केवल सफ़ेद पुष्प वाला आकड़े का उपयोग ही औषधि के रूप में किया जाता है | आंकड़े को आक, अकुआ, मदार और आर्क के नाम से भी जाना जाता है | आंकड़ा कई रोगो में बहुत ही फायदेमंद होता है, और इसके प्रभाव से कई रोग पूरी तरह जड़ से ख़त्म हो जाते है |  लेकिन यह पौधा विषैला होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल बड़ी सावधानी से करना चाहिए | और आँख में इसका दूध ना जाये इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए |

फ्रेंड्स, आकड़े के अंदर ऐसे रसायन होते है जो हमारे शरीर की हड्डियों और मांशपेशियों में होने वाले दर्द को तेजी से दूर करता है और राहत पहुँचाता है | इसके इस्तेमाल से आपको  गठिया, अर्थराइटिस, कमर, एड़ी और शरीर के हर तरह के दर्द में आश्चर्यजनक लाभ मिलता है | तो आइये जानते है की इसका किस तरह से इस्तेमाल करना है | 

एड़ी के दर्द दूर करने के उपाय

| एड़ी के दर्द में आक के 15 फूलो को एक कटोरी पानी में उबाल ले | इसको उबाल लेने के बाद फूलो को और पानी को अलग अलग कर लीजिये | अब इस पानी से जितना गर्म सह  सके, अपनी एड़ियों की अच्छी से धुलाई करें | अब इन फूलो को अच्छे से निचुड़ जाने के बाद कोई सूती कपडे की सहायता से एड़ी पर बांध लो | और उसके ऊपर जुराब अथवा जुटे पहन लो | ये प्रयोग आपको 10 से 15 दिन के लिए करना है | आपको इससे बहुत जल्दी फर्क लगेगा | 

आइये जानते है एड़ी के दर्द को दूर करने के दूसरे प्रयोग के बारे में | आक के पत्तो को तवे पर गर्म कर लीजिये इस पर हो सके तो तिल्ली का तेल लगाइये | और अगर तिल का तेल ना मिले तो सरसो का तेल लगाए | अब इन पत्तो को किसी कपडे की सहायता से एड़ी पर बांध लीजिये | अब इस पर किसी चीज से गरम सिकाव कीजिये | इसके लिए किसी ईंट या पत्थर को चूल्हे पर गर्म कर लीजिये| इतना गर्म कीजिये जितना आप सह  सको | अब इसको पत्तों के ऊपर से एड़ी पर सिकाव कीजिये | इससे पत्ते के अंदर के रसायन एड़ी  के अंदर दर्द वाली जगह पर जा पाएंगे | और वंहा पर तुरंत ही आराम का एहसास होगा | ये प्रयोग भी आप 10 से 15 दिन करेंगे तो आपको बहुत जल्दी फर्क देखने को मिलेगा | 

आंकड़े से एड़ी के दर्द को दूर करने में

अब बात करते है एड़ी के दर्द में ही तीसरे प्रयोग के बारे में | तीसरा प्रयोग बहुत ही आसान है | इसके लिए सावधानी से आक का दूध निकालकर उसे एड़ी पर अच्छे से  रगड़े | इसे हमें बहुत देर तक रगड़ना होगा जिससे की यह हमारी एड़ी के अंदर तक अवशोषित हो जाये | अगर आप थोड़े दिन तक ऐसा करते है, तो आपको इससे बहुत आराम आएगा | अब हम जानते है घुटनो के दर्द के बारे में | घुटनो के दर्द में दोपहर में आक की ताजा डंडी से दूध निकालकर इसे हल्के हाथ से सर्कुलर मोसन में आपको मालिश करनी होगी | ये  मालिश आपको तब तक करनी होगी, की जब तक यह पूरा अवशोषित ना हो जाये | ऐसा दिन में 2 बार करें | ये प्रयोग भी आपको 10 से 15 दिन तक करना है | इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा | 

कमर के दर्द में आक के दूध को काले तिलों के साथ खूब खरल कर ले | जब यह पतला लेप सा हो जाये तब इसे गर्म करके दर्द वाले स्थान पर लगाकर अच्छे से मालिश कर लें  | जिससे की यह तेल अंदर ऑब्जर्व हो जाये | इसके बाद आक के पत्ते पर तिल का तेल या सरसो का तेल चिपड़कर इसे तवे पर गर्म करके इसको दर्द वाले स्थान पर बांध ले | इससे भी आपको बहुत जल्द आराम मिलेगा | 

एनीमिया दर्द को दूर करने के उपाय

दूसरा आक के ताजा पत्तो को तवे पर गर्म करें, और उसके ऊपर सरसो या तिल का तेल लगाए | और अब आप इसे घुटनो पर किसी सूती कपडे की सहायता से बांध ले फिर इसका गर्म सिकाव करें | और इसके बाद आप परिणाम देखे | 

वैसे तो यह कई तरह के दर्द में फायदेमंद है, लेकिन कुछ दर्द ऐसे है जिनमें इसे लगाने से कोई भी फायदा नहीं होता है |  अगर आपके एनीमिया का दर्द है, तो इसमें यह कोई भी फायदा नहीं पहुँचाता है | इसके अलावा यदि आपकी हड्डी टूटी हुई है या फ्रेक्चर है तो उस दर्द में भी आक का प्रयोग नहीं करना चाहिए इन दर्द में आकड़े के किसी भी नुस्खे से कोई फायदा नहीं पहुँचता है | लेकिन इसके अलावा सभी तरह के दर्दो में इसके उपयोग से तेजी से फायदा मिलता है | और आप इसके परिणाम देखकर हैरान रह जायेंगे | 

तो फ्रेंड्स हम उम्मीद करते है , की आज का यह ब्लॉग आपके जीवन में बहुत फायदेमंद सिद्ध होगा  | अगले ब्लॉग में हम आपको बताएंगे एक ऐसे उपाय के बारे में जिसको नहाने से पहले अपने बालो में लगाकर आप अपने बालो को 10 गुना तेजी से लम्बा और घना बना पाएंगे | 

तो फ्रेंड्स अगर आपको हमारा  यह ब्लॉग पसंद आया हो तो इसे लाइक करें | अगर कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें | साथ ही और लोगो को भी इसका लाभ मिले तो इसके लिए इसे शेयर करें |

Leave a Comment