एवोकेडो के फायदे जानोगे तो आज ही खाना शुरू कर दोगे

Spread the love

एवोकेडो को वजन बढ़ाने  वाला फल माना जाता है | एवोकेडो में फैटी एसिड की उच्च मात्रा होती है साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है | यही वजह है की अधिकतर लोग इसका उपयोग वजन बढ़ाने के लिए करते है | और जिनका वजन अधिक है वे इसे खाने से बचते है | लेकिन एवोकेडो में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है साथ ही इसमें कैलोरी भी मिल्क प्रोडक्ट की तुलना में काफी कम होती है | एवोकेडो में पाए जाने वाले फैटी एसिड की वजह से यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है | साथ ही इसमें विटामिन ए, बी, इ, फाइबर, मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है | यह गहरे हरे रंग का फल होता है | एवोकेडो को खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते है साथ ही यह आपकी कई तरह की ब्यूटी प्रोब्लेम्स को भी दूर करता है | तो आइये जानते है एवोकेडो से  होने वाले लाभों के बारे में |

एवोकेडो के फायदे लिवर के लिए 

एवोकेडो लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसका नियमित सेवन करने से आपका लिवर मजबूत बनता है |  एवोकेडो में कुछ ऐसे ऑर्गेनिक योगिक पाए जाते है जो की लिवर को मजबूत और सेहतमंद बनाते है | हेपेटाइटस होने पर लिवर कमजोर हो जाता है | इस कमजोरी को एवोकेडा के  सेवन से दूर कर सकते है | यह लिवर की कमजोरी दूर कर उसे सेहतमंद बनाता है | 

एवोकेडो का लाभ त्वचा और बालों के लिए 

एवोकेडो खाने से आपकी त्वचा हमेशा जवान बनी रहती है साथ ही आपके बालों को भी पोषण मिलता है | इसके साथ ही यह आपकी डेमेज स्किन को हटाकर त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है | इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से इसका उपयोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है | इसमें कैरोटिनॉइड्स सूरज की किरणों से होने वाली त्वचा की सूजन को ठीक करता है | साथ ही इसमें पाए जाने वाले बीटा कैरोटीन और लाइकोपिन त्वचा को सेहतमंद बनाते है और त्वचा पर बढ़ती उम्र से होने वाले प्रभावों को रोकते है | 

एवोकेडो फायदेमंद है आँखों के लिए 

एवोकेडो में लुइटेन और जेकेक्टिन जैसे कैरोटिनॉइड होते है जो की मोतियाबिंद , और उम्र के बढ़ने के साथ आँखों में होने वाले रोगो से आँखों की रक्षा करते है | आँखों में होने वाले अधिकतर रोगो का कारन ऊतकों में होने वाले फ्री रेडिकल्स होते है | लेकिन केरोटिनॉइड्स की एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज इन फ्री रेडिकल्स के प्रभावों को बेअसर करती है | 

एवोकेडो हार्ट को बनता है मजबूत

एवोकेडो हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद होते है | इसके खाने से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के एंटीएथेरोजोनिक गुण बढ़ते है जो की हार्ट को एथेरोस्क्लेरोसिस से बचाव करता है | साथ ही इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है जो की हाइपरटेंशन को कम करता है और खून ले जाने वाली आर्टरीज के प्रेशर को कम करता है |      

अर्थराइटिस में लाभकारी है एवोकेडो 

अर्थराइटिस की समस्या में एवोकेडो के सेवन को फायदेमंद माना जाता है | एवोकेडो में मौजूद एंटी इन्फ्लैमेन्ट्री गुण अर्थराइटिस की समस्या को दूर करते है | एवोकेडो में फाइटोस्टिरोल, फैटी एल्कोहल , ओमेगा 3 फैटी एसिड, फ्लेनॉयड, केरोटिनॉयड जैसे पोषक तत्व पाए जाते है जो की जोड़ो और मसल्स की सूजन को दूर करते है | दुनिया के कई देशो में एवोकेडो का इस्तेमाल गठिया रोग की समस्याओ को दूर करने के लिए किया जाता है | 

एवोकेडो के लाभ डाइबिटीज में 

एवोकेडा डाइबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है | हाल ही में चूहों पर एक रिशर्च की गयी थी जिसमे यह बात सामने आयी है की एवोकेडा का अर्क खून में शर्करा के स्तर को  कम करता है | साथ ही इसमें फाइबर भी पाया जाता है जो की भोजन में से शरीर के लिए जरुरी शर्करा को संतुलित तरिके से ऑब्जर्व करता है | 

एवोकेडो के फायदे अच्छे पाचन के लिए 

एवोकेडो में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाया जाता है जो की आपके पाचन को मजबूत बनाते है जिससे की आप सुबह सुबह ढंग से फ्रेश हो पाते है | इसके अलावा ये शरीर में पाचन रस को बढ़ाते है , जिससे की भोजन शरीर में अच्छे से पचता है और  शरीर को जरुरी पोषण मिलता है | 

एवोकेडो के नुकसान 

एवोकेडो के अधिक सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम हो सकता है जो की सेहत के लिए नुकसानदायक है | 

कुछ लोगो को एवोकेडो के खाने से एलर्जी हो सकती है | 

एवोकेडो के अधिक सेवन से पेट खराब हो सकता है | 

जो लोग अधिक सवेदनशील होते है उन्हें इसको खाने से बचना चाहिए , इससे स्किन में एलर्जी या फिर उलटी हो सकती है |

Leave a Comment