अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी दिनचर्या के साथ ही पोषक आहार भी जरुरी है | फलों से हमें भरपूर मात्रा में पोषण मिलता है इसलिए रोजाना फलों का सेवन करना चाहिए | फलो में अंगूर,सेब केले के फायदे तो सभी जानते है लेकिन एक ऐसा फल है जो की स्वादिस्ट तो है ही साथ ही बहुत से औषधीय गुणों से भी युक्त होता है | अमरुद का फल ही नहीं अमरुद के पत्ते भी बहुत फायदेमंद होते है | आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे अमरुद के फायदों के बारे में |
अमरुद क्या है | Guava Meaning in Hindi
गुआवा को हिंदी में अमरुद कहते है | इसका सबसे अधिक उत्पादन भारत में किया जाता है | यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है | यह सस्ता भी होता है इसलिए इसे गरीबो का फल भी कहा जाता है | अमरुद को अंग्रेजी में गुआवा , मराठी में पेरू और बंगाली में पेयारा कहते है |
अमरुद में पोषक तत्व | Guava Nutrient in Hindi
अमरुद में कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते है | 100 ग्राम अमरुद 14.32 ग्राम कार्बोहाइड्रेड , शर्करा 8 .32 ग्राम,2.55 ग्राम प्रोटीन, इसके अलावा थाइमिन , राइबोफ्लाविन, नायसिन जैसे बीटा केरोटीन और विटामिन बी, फोलेट, विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम, मैग्निशयम और मेगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते है |
अमरुद के फायदे
अमरुद के फायदे हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक होते है खासकर के सर्दियों में इसको खाने के फायदे बहुत अधिक होते है | क्या क्या फायदे है इसके हमारे स्वास्थ्य के लिए आइये जानते है |
अमरुद के फायदे डाइबिटीज में | Guava Benefits for Sugar in Hindi
अमरुद पर हुई रिसर्च में यह बात सामने आयी है की इसके सेवन से टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा बहुत कम हो जाता है | इसके एंटी बायटिक और एंटी एपिडेमिक गुण डाइबिटीज के खतरे को पूरी तरह से ख़त्म कर देते है| अमरुद ही नहीं अमरुद के पत्तो में भी हाइपरलिपिडेमिक और हाइपर ग्लिसिमिक गुण होते है जो की डाइबटीज को नियंत्रित करते है | इसलिए आप अगर डाइबिटीज से बचना चाहते है तो अपनी डाइट में अमरुद को शामिल करें और अमरुद के पत्तों की चाय बनाकर पियें |
अमरुद के फायदे वजन कम करने में | Guava Benefits for Obesity in Hindi
आज के समय मोटापा एक बहुत ही बड़ी समस्या बनकर उभरा है | इसमें फाइबर पाया जाता है जो की पाचन को अच्छा बनाता है और शरीर में फैट को बढ़ने नहीं देता है | साथ ही इसमें कम कैलोरी होती है जिसकी वजह से भी वजन नहीं बढ़ पाता है |
अमरुद के फायदे प्रेगनेंसी में | Guava Benefit for Pregnancy in Hindi
प्रेगनेंसी में फलों का सेवन बहुत ही लाभकारी माना गया है | फलों में खासकर अमरुद का सेवन प्रेगनेंसी में माँ और बच्चे दोनों के लिए लाभकारी होता है | अगर प्रेगनेंसी के दौरान महिलायें अमरुद का सेवन करती है तो इससे बच्चों को रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क से संबंधित बीमारी नहीं होती है |
अमरुद के फायदे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में | Guava Benefit for Imunity in hindi
बीमार होने के बाद उनका उपचार करने से अच्छा है बीमारी को पास ही नहीं आने दे | इसके लिए हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता का अच्छा होना जरुरी है | अमरुद में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है जो की शरीर की कोशिकाओं को किसी भी बीमारी से बचाती है | इसलिए इसका नियमित सेवन करके आप अपने को बीमारियों से बचा सकते है |
अमरुद के फायदे पाचन अच्छा करने में
अमरुद में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो की भोजन को अच्छे से पचाने में सहायक होता है | इसे रेचक माना जाता है | इसके सेवन से मल त्यागने में आसानी होती है | इसके अलावा दस्त और अपचन जैसी समस्या को दूर करते है | इसके एंटी माइक्रोबियल गुण आंतो के रोगाणु से लड़कर आंतो की सफाई भी करते है | अच्छे पाचन के साथ ही यह उल्टी रोकने में भी लाभकारी होता है |
अमरुद के फायदे कैंसर में |
कैंसर की बीमारी में भी अमरुद बहुत ही लाभकारी होता है | अमरुद में विटामिन सी और लाइकॉपिन पाया जाता है जो की शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते है और प्रोटेस्ट और स्तन कैंसर के खतरे को कम करते है| इसके अलावा अमरुद के पत्तो से निकाला गया तेल भी कैंसर की रोकथाम में बहुत लाभकारी माना गया है | इसमें पाया जाने वाला विटामिन उच्च मात्रा में पाया जाता है जो की हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है|
आँखों के लिए अमरुद के फायदे | guavav benefit for Eyes in Hindi
अमरुद का सेवन करने से हमारी आँखों की रौशनी तेज होती है | अक्सर बढ़ती बढ़ती उम्र के साथ साथ आँखे कमजोर होने लगती है इसके अलावा प्रदूषण और अधिक टीवी देखने से भी आँखे कमजोर हो जाती है | अमरुद में विटामिन A की अच्छी मात्रा होती है इसके सेवन से हमारी आँखों की रौशनी तो बढ़ती ही है साथ ही आँखों में मोतियाबिंद और अन्य कई तरही की बीमारियां भी दूर रहती है |
अमरुद के फायदे त्वचा के लिए | Guava Benefits for Skin in Hindi
हमारी त्वचा स्वस्थ और उम्र के प्रभावों से बची रहे इसके पोषण के लिए हमें विटामिन की जरुरत होती है | धूल प्रदूषण और मौसम का प्रभाव हमारी त्वचा को बहुत ही नुकसान पहुंचाता है इनके प्रभाव से हमारी त्वचा पर दाग धब्बे, कील मुँहासे और झुर्रिया पड़ने लगती है | अमरुद में विटामिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे त्वचा को पोषण मिलता ही साथ ही इसके एंटी बैक्टीरियल तत्व हमारी त्वचा की इन हानिकारक प्रभावों से रक्षा करते है |
अमरुद के नुकसान
हमारे स्वास्थ्य के लिए अमरुद के फायदे बहुत अधिक है लेकिन कुछ मामलो में यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है तो आइये जानते है क्या है इसके नुकसान |
- अमरुद की तासीर ठंडी होती है इसलिए सर्दी जुकाम होने पर इसका सेवन कम करना चाहिए |
- गर्भवती महिलायें और स्तनपान करा रही महिलाओं को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए इससे उन्हें डायरिया जैसी बीमारी हो सकती है |
- अमरुद के अधिक सेवन से गैस की समस्या हो सकती है |
- इसमें फाइबर होता है जो पाचन के लिए अच्छा है लेकिन अधिक सेवन से फाइबर की अधिकता से पेट विकार हो सकते है सकते है |
हम उम्मीद करते है की अमरुद के फायदे से सबंधित आपके लिए यह जानकारी उपयोगी साबित होगी | अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें | और अगर अमरुद के फायदे और नुकसान से सबंधित कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |